फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lab ready in GMSH-16, easy way for RTPCR test

जीएमएसएच-16 में लैब तैयार, आरटीपीसीआर जांच की राह आसान

Mon, 28 Feb 2022 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Lab ready in GMSH-16, easy way for RTPCR test
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में आरटीपीसीआर जांच लैब शुरू होने से एक ओर जहां मरीजों को कोरोना जांच की सुविधा मिलेगी, वहीं स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट के लिए पीजीआई और जीएमसीएच-32 का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। फिलहाल लैब में अभी ट्रायल बेस पर जांच की जा रही है। मंगलवार से यहां सामान्य रूप से सुविधा का संचालन होने लगेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग के पास आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण एकत्र किए गए नमूनों को पीजीआई और जीएमसीएच-32भेजना पड़ता था। सरकार की तरफ से कोरोना जैसी महामारी के साथ ही डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामलों की जांच के लिए यह लैब स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि लैब में एक दिन में 300 मरीजों की जांच की जा सकेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केस बढ़ने पर पीजीआई और जीएमसीएच-32 ने ज्यादा नमूने लेने से इनकार कर दिया था। इस पर प्रशासन को हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराना पड़ा था। वहीं निजी लैब में भी नमूने भेजने की व्यवस्था की गई थी। वहीं दोनों अस्पतालों में जांच का दबाव ज्यादा होने के कारण मरीजों को 24 घंटे के बजाय तीन से चार दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही थी। ऐसी स्थिति में जीएमएसएच 16 की लैब से जांच कराने वाले मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट मिलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed