फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra New Gram Panchayat Shankar Colony unanimously elected Sarpanch

हरियाणा पंचायत चुनाव: चुनाव से पहले इस गांव ने चुन लिया सरपंच, पहली बार बनी ग्राम पंचायत ने पेश की मिसाल

Sun, 23 Oct 2022 03:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 03:53 PM IST
सार

शंकर कालोनी की आबादी 1413 हैं। इसमें एससी वर्ग 179 और 1024 पिछड़ा वर्ग की आबादी है। बाकी अन्य वर्ग की जनसंख्या है। कालोनी में कुल 722 मतदाता हैं। इनमें 380 पुरुष और 242 महिला मतदाता हैं। यह पंचायत एससी महिला के लिए आरक्षित है। दो महिलाएं शालू व इंद्रजीत कौर शिक्षित हैं।

विज्ञापन
Kurukshetra New Gram Panchayat Shankar Colony unanimously elected Sarpanch
पंचायत ने शालू को चुना सरपंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की शंकर कालोनी नई ग्राम पंचायत इसी साल बनी। पहले ही साल लोगों ने शानदार मिसाल पेश की। यहां लोगों ने भाईचारे की पंचायत में वोटिंग कर अपना पहला सरपंच चुन लिया। रविवार को ग्राम पंचायत शंकर कालोनी में सर्व समाज के लोगों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में उपस्थित सर्व समाज के लोगों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें दोनों प्रत्याशियों के पक्ष से पांच-पांच सदस्य शामिल थे और एक साझा सदस्य लिया गया। कमेटी ने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले। इसमें शालू को छह वोट और इंद्रजीत कौर को पांच वोट मिले। शालू को विजयी घोषित किया गया। कालोनीवासियों ने शालू को फूलमालाओं से लाद दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि शंकर कालोनी की आबादी 1413 हैं। इसमें एससी वर्ग 179 और 1024 पिछड़ा वर्ग की आबादी है। बाकी अन्य वर्ग की जनसंख्या है। कालोनी में कुल 722 मतदाता हैं। इनमें 380 पुरुष और 242 महिला मतदाता हैं। यह पंचायत एससी महिला के लिए आरक्षित है। दो महिलाएं शालू व इंद्रजीत कौर शिक्षित हैं। शालू बीए, एएनएम और जेबीटी पास हैं। अब एमए की पढ़ाई कर रही हैं। दूसरी ओर, इंद्रजीत कौर है एमए और बीएड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पंचायत के सामने कई चुनौती
शंकर कालोनी में भी समस्याओं के अंबार लगे हैं। यहां एक ट्यूबेल है। गलियां व नालियों के पानी की निकासी नहीं है। सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी, डिस्पेंसरी और सरकारी राशन की दुकान भी नहीं है। पंजाब नेशनल बैंक व एक्सिस बैंक की शाखाएं हैं। अब पहली बार महिला सरपंच को चुना गया है। ऐसे में नई पंचायत से कालोनीवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed