{"_id":"67efe6b91b7adc37550e2054","slug":"kurukshetra-elevated-track-platform-and-thanesar-station-will-be-ready-by-september-chandigarh-news-c-16-pkl1010-674688-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक का प्लेटफार्म व थानेसर स्टेशन सितंबर तक होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक का प्लेटफार्म व थानेसर स्टेशन सितंबर तक होगा तैयार
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य सचिव ने की प्रमुख रेल परियोजनाओं की समीक्षा
चंडीगढ़। रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) की 31वीं बैठक में हरियाणा की विभिन्न रेल परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना के तहत एलिवेटेड वायडक्ट, ट्रैक और विद्युतीकरण के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। थानेसर स्टेशन और उसके एलिवेटेड प्लेटफॉर्म समेत संपूर्ण परियोजना सितंबर 2025 तक पूरी होने की संभावना है। वहीं, उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने पातली-मानेसर (प्राथमिकता खंड) के चालू होने के संबंध में पातली यार्ड की रीमॉडलिंग के लिए मंजूरी दे दी है। पातली में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) का भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ इंटर कनेक्शन 28 मार्च, 2025 को पूरा हो गया है। पातली यार्ड को छोड़कर, पूरा मानेसर-पातली सेक्शन अब तैयार है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से अप्रैल 2025 में निरीक्षण किए जाने की संभावना है।
उधर, सोनीपत को बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के रास्ते पलवल से जोड़ने वाले ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (ईओआरसी) के लिए व्यवहार्यता अध्ययन का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने एचआरआईडीसी को सौंपा है। वहीं, 36 किलोमीटर लंबी गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। साथ ही, 65 किलोमीटर लंबी करनाल-यमुनानगर नई रेल लाइन का मामला चल रहा है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।