फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra Champions Academy and Ambala Cricket Academy won the tournament

Chandigarh News: कुरुक्षेत्र चैंपियंस अकादमी और अंबाला क्रिकेट अकादमी को टूर्नामेंट में मिली जीत

Fri, 11 Apr 2025 12:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra Champions Academy and Ambala Cricket Academy won the tournament
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन चैंपियंस क्रिकेट अकादमी और एमएम क्रिकेट अकादमी ने 48वें अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी संयुक्त लड़के/लड़कियों के अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीते। 48वें अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी का वीरवार को चंडीगढ़ ट्राइसिटी 3 क्रिकेट ग्राउंड पर आगाज हुआ। दिन के पहले लीग मैच में कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने एसडब्ल्यूएस पंचकूला को 166 रनों के बड़े अंतर से हराया। केडीसीए के अश्विन लोहान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र जिला की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
विज्ञापन

जवाब में एसडब्ल्यूएस, पंचकूला की टीम 25.4 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रबेक सिंह ने सर्वाधिक 35 रन और गुरवित कौशिक ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी करने वाली टीम एकार्थ सिरोही और पुनीत सिरोही दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन



दिन का दूसरा लीग मैच चैंपियंस सीए की टीम ने टीम लाइब्रल्स, चंडीगढ़ को 80 रनों से हराया। तरनपाल सिंह ने 5 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस सीए, खरड़ की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 192 रन बनाए। जवाब में टीम लाइब्रल्स, चंडीगढ़ 20.2 ओवरों में 112 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन का तीसरा लीग मैच एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने आईवीसीए, डेराबस्सी को 82 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आईवीसीए, डेराबस्सी की टीम 28.3 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आशीष ने 35 रन, शुभदीप सिंह ने 22 रन, सिमरतजीत सिंह ने 22 रन और लवप्रीत सिंह ने 21 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed