{"_id":"29c3acb6031a536f9c8ff845f21e56ac","slug":"kumar-bandhu-play-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाने के लिए इबादत करेंगे कुमार बंधु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाने के लिए इबादत करेंगे कुमार बंधु
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थियेटर एज ग्रुप गरीब बच्चों के लिए ‘इबादत’ करने जा रहा है। गरीब और स्लम के बच्चों को थियेटर, डांस और शिक्षा से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के प्रयास में जुटी संस्था इनके स्थायी निवास यानी ड्रीम होम के प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही है।
सूफी गायक अनूप कुमार और हेमंत कुमार इसके लिए 4 दिसंबर को शाम 6 बजे बाल भवन सेक्टर-23 के ऑडिटोरियम में एक सूफियाना शाम ‘इबादत’ पेश करने जा रहे हैं।
कुमार बंधु और संस्था सदस्य लोगों को ड्रीम होम के बारे में बताएंगे और गरीब बच्चों की मदद की अपील करेंगे। ‘कुमार बंधु’ इस कार्यक्रम में निशुल्क प्रफॉर्म कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक, चंडीगढ़ के सहयोग से करवाए जा रहे इस कार्यक्रम में कुमार बंधु अमीर खुसरो, बाबा बुल्लेशाह और शेख फरीद जैसे संतों के कलाम सुनाएंगे।
संगीतज्ञ प्रोफेसर मुरलीधर हारमोनियम, देबाशीष तबले, प्रकाश नेपाली बांसुरी, विनोद पंवार सारंगी और धर्मपाल ढोलक पर संगत करेंगे।