फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kulwinder Billa made the audience dance by presenting the song 'same time same place'

Chandigarh News: सेम टाइम सेम जगह... गीत पेश कर कुलविंदर बिल्ला ने दर्शकों को नचाया

Tue, 03 Dec 2024 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Kulwinder Billa made the audience dance by presenting the song 'same time same place'
मनीमाजरा। कलाग्राम में चल रहे 14वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेले में सोमवार की शाम पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के नाम रही। बिल्ला युवा दिनों की धड़कन हैं। साथ ही वरिष्ठ लोगों को भी पुराने समय में ले जाने का उनके पास हुनर है। यही हुनर उन्होंने स्टेज पर दिखाया और सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। कुलविंदर बिल्ला ने सेम टाइम सेम जगह..., ले गई मेरा दिल... गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इसके बाद तेरी मेरी अड़िये नी लगू टिच बटना दी जोड़ी..., गुड़ नाल इश्क मीठा..., फायदा कि प्लाजो पाके..., तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी..., आपको देखकर देखता रह गया..., इश्क च डूब जांदा बंदा कितना भी चलाक होंदा..., दिल चोरी साडा हो गया सहित अन्य गीत पेश कर समा बांध दिया। कुलविंदर बिल्ला हमेशा मेले में गाने गाना पसंद करते हैं। लोगों के साथ सीधे तौर पर जुड़ना उन्हें पसंद है। कला प्रेमियों के साथ ये बंधन उनका सोमवार को भी देखने को मिला। कोई स्टेज के सामने बैठकर उन्हें सुन रहा था तो कोई खाने का मजा लेते हुए सुरों का आनंद उठा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article