{"_id":"67bcdbd957a62a093f062688","slug":"krutika-won-in-400-meter-race-chandigarh-news-c-16-pkl1043-642057-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 400 मीटर दौड़ में कृतिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 400 मीटर दौड़ में कृतिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
चंडीगढ़।
सेक्टर-11 के पोस्ट-ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में 68वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ पीसीएस ने की। उन्होंने कॉलेज में झंडा फहराया। इस शैक्षणिक सत्र के दौरान खेल आयोजनों की मशाल जलाई। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की शपथ ली। प्राचार्य प्रो. अनिता कौशल ने कॉलेज खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। काॅलेज में नृत्य विभाग के विद्यार्थियों ने लुड्डी नृत्य पेश कर मन मोह लिया। शारीरिक फिटनेस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों ने योग कौशल का भी प्रदर्शन किया।
वादा क्लब के स्वयंसेवकों ने नशीली दवाओं की लत के खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। पीसीएस रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और सराहना की।
ये रहा परिणाम :
400 मीटर दौड़ में कृतिका ने पहला, साक्षी ने दूसरा और सोहानी ने तीसरा स्थान लिया। लंबी कूद में कृतिका ने पहला, मन्नत दे दूसरा, अमनप्रीत कौर ने तीसरा, हाई जंप में कृतिका ने पहला, अमनप्रीत कौर ने दूसरा, एश्वर्या को तीसरा, शॉटपुट में निधि ने पहला, यशिका ने दूसरा, एश्वर्या ने तीसरा, डिस्कस थ्रो में निधि ने पहला, दीवांशी ने दूसरा और नंदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।