{"_id":"94d2c6d6965f5d9712de2a3d41afb50f","slug":"kps-world-school-program-in-tagore-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की अदाकारी देख भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की अदाकारी देख भावुक हुए दर्शक
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थियेटर में सोमवार की शाम केपीएस वर्ल्ड स्कूल मोहाली के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिक समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद प्री-नर्सरी के बच्चों की प्रस्तुति भी शानदार रही।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भूपेंद्र सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
सीनियर क्लास के विद्यार्थियों ने वेस्टर्न डांस और अंग्रेजी नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
केजी क्लास के बच्चों ने मां पर आधारित नाटक में अपनी शानदार अदाकारी से सभी को भावुक कर दिया।
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप कौर ने सालाना रिपोर्ट में स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।