{"_id":"623216f2ff669a6c8120df7a","slug":"kothi-grabbing-case-this-is-the-same-man-who-said-we-have-got-rahul-signed-kothi-is-getting-his-name-done-chandigarh-news-pkl4447228116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी हड़पने का मामला : यह वही आदमी है जिसने कहा था हमने राहुल के साइन करवा लिए हैं, कोठी अपने नाम करवा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी हड़पने का मामला : यह वही आदमी है जिसने कहा था हमने राहुल के साइन करवा लिए हैं, कोठी अपने नाम करवा रहे हैं
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित कोठी हड़पने के मामले में सोमवार को कोठी में हिस्सेदार और राहुल मेहता की मौसी के बेटे राजीव मनकातला के दोबारा बयान हुए। इस दौरान उन्होंने अदालत में आरोपी संजीव महाजन की पहचान करते हुए कहा कि यह वही शख्स है, जिसने हवा में कागज लहराते हुए कहा था कि हमने साइन करवा लिए हैं और अब हम यह कोठी अपने नाम करवा रहे हैं। जिला अदालत में सुनवाई के दौरान गवाह राजीव अपनी पिछली गवाही पर टिके रहे। उन्होंने बचाव पक्ष के वकील से कहा कि आप मुझे बातों से भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।
पिछली सुनवाई में राजीव ने अदालत को बताया था कि राहुल के पिता के देहांत के समय वह चंडीगढ़ आए थे और राहुल से कोठी के मामले को निस्तारित करने को कहा था। इस दौरान संजीव महाजन और सुरजीत ने उनसे कहा था कि अब हम ही राहुल के परिजन हैं और कोठी अपने काम करानी है। 25 लाख रुपये लो और हमें एनओसी दे दो। ऐसा न करने की बात कहने पर दोनों ने राजीव को आंखें दिखाईं, जिससे वह डर गया। सोमवार को राजीव के बयान पूरे हो गए।
बॉक्स
राजीव ने पासपोर्ट पेश किया, अगली सुनवाई पर दिखानी होगी कोठी की वसीयत
पिछली सुनवाई के दौरान गवाह राजीव को अपना पासपोर्ट जिला अदालत में पेश करना था, लेकिन वह पासपोर्ट लाना भूल गए थे। सोमवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने पासपोर्ट को पेश किया। जिला अदालत ने अगली सुनवाई में गवाह को उस वसीयत को पेश करने के निर्देश दिए, जिसके आधार पर गवाह वह कोठी में अपनी हिस्सेदारी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
अगली गवाही के लिए पीके दास मुकर्रर
सोमवार को हुई गवाही में सिर्फ राजीव मनकातला की गवाही ही पूरी हो सकी। जिला अदालत ने 15 मार्च को गवाही के लिए पीके दास समेत अन्य गवाहों को मुकर्रर किया है। पीके दास ने ही कोठी ट्रांसफर के दौरान नकली राहुल मेहता की पहचान की थी। बता दें कि मुख्य गवाह राहुल मेहता की गवाही अभी तक नहीं हुई है।
बॉक्स
जान को खतरे हवाला देकर राजीव ने मांगी पुलिस सुरक्षा
गवाह राजीव मनकातला ने जिला अदालत में अर्जी लगाकर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने अदालत से पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। इस संबंध में अदालत ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इससे पहले पुलिस ने 13 संवेदनशील गवाहों की एक सूची भी अदालत में पेश की थी, जिनकी गवाही केस के लिए काफी महत्वपूर्ण है।