फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kooch Bihar Trophy Match between Chandigarh and Goa

कूच बिहार ट्राफी

Sun, 12 Jan 2020 09:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Kooch Bihar Trophy Match between Chandigarh and  Goa
चंडीगढ़। कप्तान सूर्य नारायण यादव और विकेट कीपर बल्लेबाज अक्षित राणा की ओर से ठोके गए शतक के चलते मेजबान चंडीगढ़ की टीम मजबूत हो गई है। सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन गोवा के 232 रनों के जवाब में 416 रन जुटाकर 184 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली है। रविवार को 4 विकेट के नुकसान 65 रनों से आगे खेलते हुए चंडीगढ़ ने अभी 29 ओर रन जोड़े ही थे कि प्रथम सिंह गेंदबाज रुथविक नाईक का शिकार हुए। इससे आधी टीम 94 रनों पर पेवेलियन में बैठ गई। प्रथम ने 29 रन बनाए। इस बार कप्तान यादव के साथ मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी अक्षित राणा के पास थी। दोनों बल्लेबाजों ने पारी को एक बार फिर संकट से उबारते हुए 176 रनों की साझेदारी निभाई और स्कोर को ढाई सौ के पार पहुंचाया। मैच के 89वें ओवर में शतक जमाने के बाद 10 रन बना चुके राणा गेंदबाज रुथविक का श्किार हो गए। राणा ने अपनी पारी में कुल 21 चौक्के ठोके।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कप्तान यादव ने मोर्चा संभाले रखा और टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक पूरा किया। कप्तान का साथ इस बार युवराज चौधरी ने दिया और इस जोड़ी ने 71 रनों की महत्वपूर्ण सांझेदारी निभाकर चंडीगढ़ को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया। मैच के 105वें ओवर में मोहित ने युवराज को 39 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद कप्तान यादव 117वें ओवर में रेडकर की गेंद का शिकार हुए।। पिछले बल्लेबाज अमित शुक्ला (33) और शहबाज सिंह (14) ने भी अहम योगदान दिया और दोनों ही हर्ष जैठाजी का शिकार हुए। चंडीगढ़ की पूरी पारी ने 118वें ओवर में 416 रन पूरे किए। विपक्ष की ओर से रुथविक नाईक ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि जगदीश पाटिल, हर्ष जैठाजी और मोहित रेडकर ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed