फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Know who are in trouble after the ban of 500 and 1000 rupees note

जानिए बड़े नोट बंद होने से किसे लगा झटका और किसकी हुई चांदी

Thu, 10 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 10 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Know who are in trouble after the ban of 500 and 1000 rupees note
note

तुरंत प्रभाव से 500 और 1000 के करेंसी नोट बंद होने के आदेश का सराफा कारोबार पर व्यापक असर हुआ है।

विज्ञापन


एक तरफ बड़े कारोबारियों ने मुंहमांगे दाम पर सोना बेचा, वहीं छोटे कारोबारियों के सामने ग्राहक के आर्डर का भुगतान समस्या बन गया। वहीं बाजार में आ रहे ग्राहकों को कैश की कमी के कारण माल नहीं मिल पा रहा है।

मंगलवार देर शाम आठ बजे जैसे ही पीएम मोदी ने बड़े नोट बंद करने का एलान किया, तुरंत ही कारपोरेट ज्वेलर्स के शोरूमों में सोना खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है। 

विज्ञापन

करेंसी नोट बंद होने से सराफा कारोबार में पसरा सन्नाटा

Know who are in trouble after the ban of 500 and 1000 rupees note
note

भंडारी ज्वेलर्स के संचालक और स्वर्णकार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल भंडारी का कहना है कि इस फरमान से छोटा कारोबारी बर्बाद हो गया। कल ही साढ़े तीस हजार पर ग्राहक का आर्डर बुक किया था, लेकिन अब बाजार में सोना 35 हजार रुपये में भी नहीं मिल रहा है। 

ऐसे में ग्राहक के आर्डर का भुगतान किस तरह किया जाए। भंडारी ने कहा कि सोने के मुंह मांगे दाम लिए जा रहे हैं। जगदंबे ज्वेलर्स के संचालक शिव धीर कहते हैं कि बाजार में करेंसी की कमी के कारण लोग माल लेने नहीं आ रहे, जो आ रहे हैं, वे पुरानी करेंसी ला रहे हैं। इससे समस्या बढ़ गई है।

 लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव मनोज ढांडा कहते हैं कि इस फरमान से ज्वेलरी कारोबार बर्बाद हो गया है। आज बाजार में दस पैसे भी काम नहीं हुआ, क्योंकि लोगों के पास पैसा ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed