{"_id":"fbccbb53b7fa2d3cb9fa2add70be868a","slug":"know-the-position-of-your-file-in-estate-office-through-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SMS बताएगा, एस्टेट ऑफिस में कहां है आपकी फाइल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SMS बताएगा, एस्टेट ऑफिस में कहां है आपकी फाइल?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
एस्टेट ऑफिस में आपकी फाइल किस टेबल पर है और किस अधिकारी या बाबू के पास फंसी है। यह जानकारी आपको महज एक एसएमएस से मिल जाएगी। एडवाइजर विजय देव ने सेक्टर-8 के पब्लिक कैंप में इस सेवा के लिए नंबर लॉन्च किया।
विज्ञापन
एक जुलाई से यह सेवा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर प्रिंस धवन ने बताया कि फिलहाल एक जून के बाद की सभी फाइलों का स्टेट्स ही इस सेवा से पता चलेगा। भविष्य में पुरानी फाइलों की जानकारी भी इससे मिलने लगेगी।
विज्ञापन
ऐसे करें एसएमएस
फाइल का स्टेटस जानने के लिए मोबाइल से ch est टाइप करके एप्लीकेशन नंबर लिखकर 9223166166 पर एसएमएस करें। इसके तुरंत बाद फाइल के स्टेटस का मैसेज आ जाएगा। ध्यान रखें की कि सीएच के बाद स्पेस देकर ईएसटी लिखें इसके बाद स्पेस देकर एप्लीकेशन नंबर डालें।
विज्ञापन
अक्तूबर तक एस्टेट ऑफिस होगा डिजिटल
प्रशासन एस्टेट ऑफिस को डिजिटल करने जा रहा है और यह काम पूरा करने के लिए 2 अक्तूबर तक का समय प्रशासन ने तय किया है। एस्टेट ऑफिस में 70 हजार से अधिक फाइलें हैं। इनमें से रोज 500 को डिजिटल किया जा रहा है। अब इन फाइलों का पीडीएफ तक उपलब्ध होगा।
एडवाइजर विजय देव ने पब्लिक कैंप में कहा कि प्रशासन मेनुअल वर्क को कम से कम करने की कोशिश कर रहा है। मानवीय निर्भरता जब तक रहती है तब तक परेशानी होती है। जब सब चीज डिजिटल हो जाएगी तो परेशानी खत्म हो जाएगी। आज सभी के हाथों में स्मार्ट फोन है। स्मार्टफोन में पूरी गवर्नमेंट समा जाए ऐसा करने की कोशिश है। सिस्टम ऐसा हो कि लोगों को किसी से मिलना ही न पड़े। एस्टेट ऑफिस की कार्यप्रणाली को कुछ ऐसा ही किया जा रहा है।