CBSE Result 2023: चंडीगढ़ रीजन में 10वीं में जम्मू-कश्मीर तो 12वीं में लद्दाख के बच्चे सबसे ज्यादा पास
चंडीगढ़ जोन के 10वीं के नतीजों में चंडीगढ़ के 10179 लड़कों में से 8129 पास हुए जबकि 9004 लड़कियों में से 7385 पास हुईं। जम्मू-कश्मीर में 7203 लड़कों में से 7066 पास हुए। वहीं 5413 लड़कियों में से 5353 पास हुईं। लद्दाख में 370 में से 321 लड़के तो लड़कियों में 444 में से 408 पास हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इन परिणामों में चंडीगढ़ जोन में दसवीं का कुल पास प्रतिशत 93.85 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 75878 लड़कों में से 70283 पास हुए। वहीं 61419 लड़कियों में से 58571 पास हुईं। चंडीगढ़ जोन में 12वीं का कुल पास प्रतिशत 91.88 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 62479 लड़कों में से 56071 पास हुए। वहीं 54029 लड़कियों में से 50982 पास हुईं।
10वीं में सरकारी स्कूलों के 6718 लड़कों में से 4685 पास हुए। लड़कियों में 6493 में से 4875 पास हुईं। निजी स्कूलों के 63973 लड़कों में से 60477 पास हुए जबकि 50260 लड़कियों में से 49064 पास हुईं। जवाहर नवोदय विद्यालय के 1508 लड़कों में से 1494 पास हुईं। केवी स्कूल के 3639 में से 3589 लड़के और 3138 में से 3111 लड़कियां पास हुईं। लड़कों का ओवरऑल पास प्रतिशत 92.63 और लड़कियों का 93.85 प्रतिशत रहा।
चंडीगढ़ जोन के 10वीं के नतीजों में चंडीगढ़ के 10179 लड़कों में से 8129 पास हुए जबकि 9004 लड़कियों में से 7385 पास हुईं। जम्मू-कश्मीर में 7203 लड़कों में से 7066 पास हुए। वहीं 5413 लड़कियों में से 5353 पास हुईं। लद्दाख में 370 में से 321 लड़के तो लड़कियों में 444 में से 408 पास हुईं। पंजाब में 58126 लड़कों में से 54767 और 46558 में से 45425 लड़कियां पास हुईं।
चंडीगढ़ जोन के 12वीं के नतीजों में चंडीगढ़ के 12197 लड़कों में से 10196 पास हुए जबकि 10368 लड़कियों में से 9233 पास हुईं। जम्मू-कश्मीर में 5304 लड़कों में से 4972 पास हुए। वहीं 4039 लड़कियों में से 3911 पास हुईं। लद्दाख में 255 में से 235 लड़के तो लड़कियों में 322 में से 315 पास हुईं। पंजाब में 44723 लड़कों में से 40668 और 39300 में से 37523 लड़कियां पास हुईं।
10वीं में कहां-कितने प्रतिशत हुए पास
| राज्य/यूटी | लड़के | लड़कियां |
| जम्मू-कश्मीर | 98.89 प्रतिशत | 98.44 प्रतिशत |
| पंजाब | 97.57 प्रतिशत | 95.71 प्रतिशत |
| लद्दाख | 91.89 प्रतिशत | 89.56 प्रतिशत |
| चंडीगढ़ | 79.86 प्रतिशत | 82.02 प्रतिशत |
12वीं में कहां-कितने प्रतिशत हुए पास
| राज्य/यूटी | लड़के | लड़कियां |
| जम्मू-कश्मीर | 93.74 प्रतिशत | 96.83 प्रतिशत |
| पंजाब | 90.93 प्रतिशत | 95.48 प्रतिशत |
| लद्दाख | 92.16 प्रतिशत | 97.83 प्रतिशत |
| चंडीगढ़ | 93.59 प्रतिशत | 89.05 प्रतिशत |