{"_id":"1f6258aece36f71aecfb430aceaa3a52","slug":"know-about-tata-motors-compact-sedan-zest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, टाटा की इस नई कार की खास खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, टाटा की इस नई कार की खास खूबियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Aug 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को चार मीटर से कम लंबाई वाली कॉम्पैक्ट सेडान जेस्ट को सिटी ब्यूटीफुल में लॉन्च किया। जेस्ट के पेट्रोल रेवोट्रॉन 1.2 टी मॉडल की एक्स शोरूम की कीमत 4.64 लाख से शुरू है, जबकि डीजल संस्करण की एक्स शोरूम कीमत 5.64 लाख से शुरू है।
विज्ञापन
कंपनी के नेशनल सेल्स हेड अमित सागर और जेस्ट पैसेंजर व्हीकल के चीफ इंजीनियर आनंद कुलकर्णी ने दावा किया कि डिजाइन, ड्राइवनेक्स्ट, कनेक्टनेक्स्ट जैसे तीन प्रमुख श्रेणी में यह बेहतरीन और स्टाइलिश गाड़ी है। 12 अगस्त से यह कंपनी के आउटलेट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक इस कार को भारत, ब्रिटेन, इटली और कोरिया की वैश्विक टीमों ने मिलकर विकसित किया है और इंजन से लेकर सस्पेंशन व ब्रेकिंग, एनवीएच या प्रीमियम मैटेरियल्स तक यह कार उत्कृष्टता व प्रदर्शन का शानदार संयोजन है।
विज्ञापन
ये हैं खूबियां
- जेस्ट में रेवोट्रॉन 1.2टी लगा है। टाटा मोटर्स की गैसोलीन इंजन के नए परिवार का यह पहला इंजन है। साथ ही भारत का पहला टर्बोचार्ज्ड मल्टी-प्वाइंट यूल इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है। इसे विकसित करने में गहन शोध एवं अनुसंधान परीक्षण के 3 लाख से भी अधिक घंटों का समय लगा है।
- पेट्रोल वर्जन की अधिकतम रफ्तार 154 किलोमीटर प्रति घंटा व डीजल की रफ्तार 158 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) की ओर से रेवोट्रान 1.2 को दिए गए प्रमाण पत्र के अनुसार यह 17.6 किलोमीटर/लीटर, जबकि डीजल वर्जन में 23 किलोमीटर/लीटर देता है।
- जेस्ट पेट्रोल में चार संस्करणों में उपलब्ध है- एक्सई, एक्सएम, एक्सएमएस और एक्सटी, जबकि डीजल में यह पांच ट्रिम- एक्सई, एक्सएम, एक्सएमएस, एक्सएमए (एएमटी) और एक्सटी में उपलब्ध होगी।
- जेस्ट को कंपनी ने 6 रंग में पेश किया है। ये रंग हैं बज ब्लू, वेनेशियन रेड, स्काई ग्रे, ड्यून बेज, प्लेटिनम सिल्वर और प्रिस्टाइन व्हाइट।