{"_id":"66a5efa21cf03f7c73034c96","slug":"know-about-punjab-new-governor-gulab-chand-kataria-he-is-bjp-politician-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Governor: भाजपा के राजनीतिज्ञ हैं पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, 1977 में लड़ा था पहला चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Governor: भाजपा के राजनीतिज्ञ हैं पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, 1977 में लड़ा था पहला चुनाव
Sun, 28 Jul 2024 12:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:43 PM IST
सार
पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दूसरी बार राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे बीते वर्ष 2023 में असम के राज्यपाल बनाए गए थे। कटारिया पंजाब के 30वें गवर्नर बने हैं।
विज्ञापन
पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बनवारीलाल पुरोहित के इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद पंजाब के नए राज्यपाल के तौर पर गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे। क्योंकि पंजाब के राज्यपाल के पास ही चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी भी रहती है। पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दूसरी बार राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वे असम के राज्यपाल थे। उन्हें बीते वर्ष ही असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। कटारिया पंजाब के 30वें गवर्नर बने हैं।
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं। उदयपुर से 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे राजस्थान की भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया (जन्म 13 अक्तूबर 1944) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वह 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। वह राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने भारतीय संसद के निचले सदन 9वीं लोकसभा में इसका प्रतिनिधित्व किया है। सीबीआई ने शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार 6वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विधायक बने। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं। 1980 में हुए 7वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी फिर से जीत कर गुलाब चंद कटारिया दूसरी बार विधानसभा सदस्य बने। इसी दौरान वे 1980-1981 तक राजस्थान विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सदस्य भी रहे। 1981-1985 तक विधायक रहते हुए राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति (अ) के सदस्य भी रहे। गुलाब चंद का राजनीतिक जीवन बहुत प्रगतिशील रहा है।
नए राज्यपाल के बारे में
नाम- गुलाबचंद कटारिया
जन्म- 13 अक्तूबर 1944
पत्नी -अनीता कटारिया
बच्चे- पांच बेटियां
निवास- राजस्थान (उदयपुर)
पहला चुनाव-1977 (उदयपुर सीट)
पद- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, पंचायती राज मंत्री और दो बार गृह मंत्री।