फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know About Punjab Congress Leader Sunil Jakhar

कौन बनेगा सीएम: पंजाब में मुख्यमंत्री पद की रेस में ये दो बड़े चेहरे, क्या हिंदू नेता पर दांव खेलेगी कांग्रेस

Sat, 18 Sep 2021 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 04:47 PM IST
सार

सुनील जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर के विधायक बने थे। अबोहर से लगातार तीन बार विधायक रहे जाखड़ 2012 से 2017 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

विज्ञापन
Know About Punjab Congress Leader Sunil Jakhar
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में कई महीनों से मचा घमासान कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे तक जा पहुंचा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब पंजाब में कांग्रेस के दो बड़े चेहरे मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं। अगर कैप्टन के ही हिंदू चेहरे के फॉर्मूले पर कांग्रेस काम करेगी तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं अगर कांग्रेस ने सिख चेहरे को प्राथमिकता दी तो नवजोत सिंह सिद्धू का नाम सबसे आगे है। इस सबके बीच पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन


सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे
पंजाब के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे सुनील जाखड़ कांग्रेस में एक प्रमुख हिंदू नेता हैं। जाखड़ मूलरूप से अबोहर के गांव पंजकोसी के रहने वाले हैं। उनके पिता बलराम कुमार जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेस के साथ रहा है। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर के विधायक बने थे। अबोहर से लगातार तीन बार विधायक रहे जाखड़ 2012 से 2017 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। वे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के विनोद खन्ना लगातार 4 बार सांसद चुने गए थे। अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे जिसमें सुनील जाखड़ को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा के स्वर्ण सलारिया को हराया था। हालांकि इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में अभिनेता सनी देओल ने सुनील जाखड़ को शिकस्त दी। जाखड़ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

सिद्धू का भी नाम सीएम पद की रेस में 
नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी सीएम पद की रेस में है। सिद्धू खेमे के विधायक और मंत्री कई बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं। कैप्टन से मतभेद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपनी की बात कही थी लेकिन सिद्धू ने कैप्टन के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed