फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who is Harvinder Rinda? Know About Terrorist Harvinder Singh Rinda News in Hindi

Who is Harvinder Rinda?: पाकिस्तान में बैठ बार-बार भारत को निशाना बना रहा ये आतंकी, जानिए कब-कब रची साजिश

Thu, 05 May 2022 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 04:51 PM IST
सार

देश से फरार हो चुका रिंदा ए प्लस कैटेगरी का गैंगस्टर रहा है। उसके खिलाफ पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी मामले दर्ज हैं। वह सभी राज्यों की पुलिस का वांटेड है।

विज्ञापन
Who is Harvinder Rinda? Know About Terrorist Harvinder Singh Rinda News in Hindi
आतंकी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

करनाल में गुरुवार को भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक के साथ चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को आईबी की गुप्ता सूचना के आधार पर पकड़ा। इसके बाद पुलिस पूछताछ में वो नाम सामने आया जो बार बार पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहा है। करनाल के एसपी गंगाराम पुनिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्क में थे। रिंदा पर लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की साजिश रचने का भी आरोप है।  इसके अलावा उस पर पंजाब के नवांशहर में सीआईए कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की साजिश रचने का भी आरोप है। 

विज्ञापन

ए प्लस कैटेगरी के गैंगस्टर रिंदा पर कई मामले दर्ज

देश से फरार हो चुका रिंदा ए प्लस कैटेगरी का गैंगस्टर रहा है। वह सभी राज्यों की पुलिस का वांटेड है। उसके खिलाफ पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 10 के करीब हत्या, छह के करीब हत्या की कोशिश और लूटपाट व डकैती समेत आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। रिंदा के खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले भी दर्ज हैं। वह पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी करता रहा है। रिंदा 2017 में पुलिस के हाथ से बच निकला था, जिसके बाद पता चला कि वह पाकिस्तान चला गया है। उसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा में सक्रिय गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा एक हिस्ट्रीशीटर है और कत्ल, कांट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती और स्नैचिंग जैसे अपराधों में वांछित है। नवांशहर के सीआईए कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में भी रिंदा का नाम सामने आया था।  इस मामले में पकड़े गए आरोपी ने स्वीकार किया था कि उसने हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर मनीष के साथ मिलकर नवांशहर सीआईए कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड फेंका था, जबकि रिंदा के इशारे पर ही रमनदीप ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड के बीच किसी ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड प्राप्त किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed