{"_id":"6150d2b18ebc3eab7c7ecd16","slug":"kisan-morcha-said-everything-will-remain-closed-except-emergency-services-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद : किसान मोर्चा ने कहा- हरियाणा में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सब कुछ रहेगा बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद : किसान मोर्चा ने कहा- हरियाणा में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सब कुछ रहेगा बंद
Mon, 27 Sep 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़, कुंडली/सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़, कुंडली/सोनीपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:36 AM IST
सार
किसान आज सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर डालेंगे डेरा। राज्य में कई स्थानों पर बाधित रहेंगे नेशनल और स्टेर हाईवे, हिसार में चार स्थानों पर रेल रोकने का भी दावा। सरकार ने जारी की एडवाइजरी, शाम 4 बजे तक यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि सोमवार को भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किसान सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सड़कों पर डेरा डालेंगे। इससे हरियाणा में दर्जनों स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों समेत स्टेट हाईवे पर रास्ते अवरुद्ध किए जाएंगे। इस दौरान एंबुलेंस, सेना और पत्रकारों के वाहनों को आने जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
किसान संगठनों ने कहा है कि हिसार आदमपुर, बरवाला, देवा और रामायण से ट्रेनें नहीं गुजरने दी जाएंगी। मोर्चा ने व्यापारियों, कर्मचारियों समेत सभी वर्गों से भारत बंद को समर्थन देने का आह्वान किया है। उधर, हरियाणा पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा है कि सोमवार को बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
एसकेएम समन्यव समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने रविवार को कुंडली बॉर्डर पर बातचीत में बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद रखा जाएगा। किसान संगठनों ने श्रम संगठनों सहित अपने समर्थकों के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी योजना बनाई है कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, देशभर में सभी कार्य स्थगित रहे। केंद्रीय श्रम संगठन नई दिल्ली के जंतर मंतर पर सुबह 11 बजे एक विरोध रैली आयोजित करेगा।
विज्ञापन
जिलों में यहां-यहां जाम की आशंका
पानीपत : किसानों ने जीटी रोड गांव सिवाह से पानीपत टोल और डाहर टोल पर सुबह से ही जाम लगाने की घोषणा की है।
कैथल : तितरम मोड़, कलायत, सीवन, चीका, भागल, पीडल, माजरी चौक, पूंडरी, पाई व राजौंद में रोकेंगे रास्ता।
कुरुक्षेत्र : शाहाबाद में पुलिस स्टेशन के सामने जीटी रोड, बाबैन में सुनारिया चौक, लाडवा में बंसल अस्पताल के सामने, थानेसर में गांव धुराला, मिर्जापुर और शहर में बिरला मंदिर पर, इस्माईलाबाद में किसान चौक पर, पिपली शेखपुरा में, पिहोवा में मेन चौक पर, थाना टोल प्लाजा, गांव मलिकपूर, भोर सैयदा, कराह साहिब व पटियाला रोड पर गांव ट्यूकर में किसान जुटेंगे।
यमुनानगर : आठ जगहों पर सड़कें जाम लगाने की घोषणा की है। किसानों के मुताबिक हरनोल और सुढैल के बीच में रेलवे ओवरब्रिज पर अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक को रोकने की तैयारी है।
अंबाला : शंभू बॉर्डर पर नेशनल हाईवे जाम कर सकते हैं। अंबाला जिले में मुख्य 12 चौक-चौराहों पर नाके लगाएं जाएंगे। 19 रूट डायवर्ट की प्लानिंग बनाई गई है। 900 पुलिसकर्मी स्थिति संभालेंगे।
करनाल : असंध में जींद रोड, करनाल रोड, पानीपत रोड, कैथल रोड व जयसिंहपुरा गांव। इसके अलावा नीलोखेड़ी में पिहोवा रोड पर बड़थल गांव के समीप। इंद्री में यमुनानगर स्टेट हाईवे पर विश्राम गृह के समीप। निसिंग में गुरुद्वारा रोड़ी साहिब के सामने जाम की संभावना है।
पुलिस का दावा : व्यापक प्रबंध, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
भारत बंद को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने पुख्ता और व्यापक प्रबंध करने का दावा किया है। एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सुबह 6 से शाम 4 बजे तक राज्य की विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर यातायात अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान यातायात से बचें। स्थिति को देखते हुए सभी जिलों में यातायात को डायवर्ट के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। शांति बनाए रखने की अपील के साथ-साथ चेताया है कि सार्वजनिक व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।