फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kisan andolan news: people facing problems by farmers agitation

किसान आंदोलनः चक्का जाम.. हाईवे और शहर में वाहनों की भरमार, लोग परेशान   

Sun, 07 Feb 2021 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan news: people facing problems by farmers agitation
किसान आंदोलन - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों और सहयोगी संगठनों ने शनिवार को पिंजौर में कालका-शिमला हाईवे और पंचकूला-यमुनानगर हाईवे-7 पर नग्गल टोल प्लाजा पर तीन घंटे नारेबाजी कर चक्का जाम किया। दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम की वजह से हाईवे पर भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि पुलिस ने शिमला और यमुनानगर की तरफ जाने के लिए रूट प्लान जारी कर दिया था, इसके बावजूद लंबी रूट के वाहन जाम में फंस गए। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों टोल प्लाजा पर पुलिस भारी संख्या में मौजूद थी। 

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चक्का जाम होने के बाद शिमला और यमुनानगर की तरफ जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से पंचकूला सेक्टर-1 के पास माजरी चौक पर पूरी तरह से बंद कर दिया। इस दौरान यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके अलावा शहर के 17 नाकों पर पुलिस बल तैनात रही। पंचकूला बस स्टैंड से शनिवार सुबह सात बजे के बाद बसों का संचालन नहीं हुआ। बस स्टैंड से दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र और जालंधर सहित अन्य रूटों की बसों का संचालन भी बंद रहा। 
विज्ञापन


शहर में माजरी चौक पर शिमला जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान कोई भी वाहन नहीं जा सका। 12 बजे के बाद वाहन शहर में ही घूमते रहे। शहर में अतिरिक्त वाहनों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगातार नाकों पर की गई जांच 
चक्का जाम होने के बाद पंचकूला में सीमा में प्रवेश करने वाले नौ नाकों पर पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान चंडीगढ़ से पंचकूला होकर जाने वाली गाड़ियों, जीरकपुर से पंचकूला होकर शिमला जाने वाली गाड़ियों को भी अधिक जाम के कारण रोक दिया गया। जाम खुलने के बाद भी दो घंटे जाम के हालात बने रहे। पंचकूला में आने वाले वाहनों को शिमला की तरफ जाने से रोककर पंचकूला शहर में इंट्री दी गई। इस दौरान पंजाब, हिमाचल रोडवेज की बसें पंचकूला में रुकी रही। सभी बसों का संचालन तीन बजे के बाद हुआ। 

पंचकूला से लांग और लोकल रूट पर नहीं चलीं बसें 
 पंचकूला से लांग और लोकल रूट पर बसों का संचालन भी तीन घंटे बंद रहा। वहीं दिल्ली के लिए जाने वाली 30 बसों के जगह 15 बसों का संचालन हो पाया। बसों का संचालन बंद होने के बाद लोगों को परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड पर आए सुधीर सिंह, राजेश कुमार ने बताया कि बस का संचालन बंद होने के बाद तीन घंटे बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा। दिल्ली अब देरी से पहुंचेंगे। इस दौरान बस स्टैंड से जीरकपुर, पिंजौर, कालका, रायपुररानी, मोरनी सहित सभी रूटों की बसों का संचालन नहीं हो पाया। 


रूट प्लान पर नहीं हुआ अमल 
 जाम से बचने के लिए पुलिस की तरफ से रूट बनाए गए थे। यमुनानगर पंचकूला रूट में बरवाला टोल प्लाजा को छोड़कर पंचकूला से गांव टोका - रायपुररानी से होकर यमुनानगर के रास्ते का इस्तेमाल लांग रूट पर लोगों ने नहीं किया। इसके अलावा पंचकूला कालका वाया सिसवां मार्ग पर भी लोग नहीं गए। शांतिपूर्ण चक्का जाम के बाद निर्धारित रूटों पर वाहन चले लेकिन जाम के हालात बने रहे। तीन घंटे जाम के बाद लोगों को इससे निजात मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed