फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan Farmers March To Delhi Haryana Police Shambhu Border all update

शंभू बाॅर्डर पर हंगामा: दिल्ली के लिए निकले किसान वापस लाैटे, अब 'जत्था' आठ दिसंबर को दोपहर 12 बजे करेगा कूच

Fri, 06 Dec 2024 05:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों के लिए शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाए बैठे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। इसके बाद किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े।

विज्ञापन
Kisan Andolan Farmers March To Delhi Haryana Police Shambhu Border all update
पुलिस ने किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब-हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसानों ने आज दिल्ली की तरफ कूच करना था। दोपहर एक बजे 101 मरजीवड़ों का जत्था दिल्ली के लिए आगे बढ़ा। किसानों ने बैरिकेडिंग और कंटीले तार हटा दिए लेकिन हरियाणा पुलिस ने बाॅर्डर पार नहीं करने दिया। काफी देर तक किसान बैरिकेडिेंग के सामने खड़े रहे और कहते रहे कि हम पैदल जाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि अब 101 किसानों का 'जत्था' 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। कल का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, हम कल तक इंतजार करेंगे। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना था कि किसान दिल्ली पुलिस की अनुमति लेकर आएं तभी उन्हें आगे बढ़ने दिया जाएगा। वहीं किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में 9 दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

इसी दाैरान एक किसान बैरिकेडिंग पर बने शेड पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर नीचे उतारा। इससे पहले कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया जिससे आंखों में जलन हो रही है। किसानों के अनुसार, स्प्रे मिर्ची वाला था। 

किसानों ने हाथ में अपने संगठन के झंडे पकड़े हुए हैं। इसके अलावा कई किसानों ने तिरंगा भी पकड़ा हुआ है। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।

लगभग एक घंटे बाद पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू किए गए। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही थी। वहीं किसानों का कहना था कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है।

हरियाणा की तरफ से करीब 26 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई गई। छह किसान जख्मी हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed