फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Farmers leave for Delhi from Shambhu border

ट्रैक्टर परेड : रसद और जरूरी सामान संग हजारों किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली रवाना

Mon, 25 Jan 2021 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Farmers leave for Delhi from Shambhu border
शंभू बॉर्डर के नजदीक लगी ट्रैक्टरों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने सोमवार को शंभू बॉर्डर से हजारों किसान झंडों से सजे वाहन संग दिल्ली रवाना हुए। नाभा के गांव बागड़िया के किसान जगदीप सिंह, लुधियाना के गांव मोही के गुरप्रीत सिंह, खन्ना के बलजीत सिंह ने कहा कि हर गांव से 10 से 25 ट्रैक्टर-ट्राली दिल्ली जा रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। 

विज्ञापन


किसानों ने कहा कि वह अपने साथ खाने-पीने का सामान, रहने-सोने के लिए कंबल व चादरें, गैस सिलिंडर, दवाएं और अन्य सामान साथ लेकर चल रहे हैं। जहां पर भी उन्हें रोका जाएगा, वहीं पर ही वह डेरा डाल देंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा बाइकों पर झंडे बांधकर दिल्ली जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शंभू बॉर्डर से पहले लगाया लंगर
एसजीपीसी की तरफ से गांव मदनपुर चलहेड़ी मेन रोड पर लंगर का आयोजन किया गया। लंगर प्रमुख दलजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि 25 दिन से लंगर लगाया गया है, जो 24 घंटे चलता रहता है। तीन दिनों से करीब 10 हजार संगत रोजाना लंगर ग्रहण कर रही है। दूर दराज से आने वाले किसानों के लिए रहने और आराम करने का प्रबंध भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
दिल्ली की तरफ पंजाब भर से हजारों की संख्या में जा रहे ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को देखते हुए पंजाब-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। परेड में जा रहे लोगों से शांति और संयम बरतने की अपील की जा रही है। दिल्ली की तरफ जा रहे किसी भी वाहन चालक को बेवजह नहीं रोका जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed