फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Farmers Decided To Not Vandalised Mobile Phone Towers In Punjab

किसानों का फैसला- अब टावरों को नहीं करेंगे क्षतिग्रस्त, जियो सिम पोर्ट करवाने को गठित करेंगे कमेटी

Tue, 29 Dec 2020 08:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmers Decided To Not Vandalised Mobile Phone Towers In Punjab
पंजाब में टावरों को बनाया जा रहा निशाना। - फोटो : ANI

पंजाब में किसान संगठनों ने फैसला लिया है कि वह जियो के मोबाइल टावरों और कारपोरेट घरानों की किसी भी संपत्ति को नुकसान नही पहुंचाएंगे। किसान अब एक युवा कमेटी का गठन करेंगे, जो गांव-गांव जाकर लोगों को जियो के सिम अन्य कंपनियों में पोर्ट करवाने को कहेगी। इस संबंध में मंगलवार को मोगा में किसान संगठनों के नेताओं ने एक बैठक भी की। 

विज्ञापन


बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि 31 दिसंबर तक वह युवा किसान कमेटी का गठन कर देंगे। कमेटी में डेढ़ सौ से अधिक सदस्य शामिल होंगे। ये लोग गांवों में जाकर लोगों से जियो का बहिष्कार करने और पहले से चल रहे जियो के सिम को अन्य कंपनी में पोर्ट करवाने की अपील करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिल्ली से किसान नेताओं की अपील- टावरों को न पहुंचाए नुकसान, सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाई-फाई देगी आप
विज्ञापन
विज्ञापन



शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा संघर्ष 
भारत नौजवान सभा के नेता कर्मजीत सिंह कोटकपूरा ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि आंदोलन के दौरान किसान कोई ऐसा कदम उठाएं जिससे बहाना मिल सके कि किसान माहौल खराब कर रहे हैं। किसान ऐसा हरगिज नहीं करेंगे। अब पंजाब भर में कारपोरेट घरानों की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा। यदि कोई व्यक्ति या किसान किसी टावर को नुकसान पहुंचाता है तो उसका वह खुद जिम्मेदार होगा।

मोगा से पांच हजार ट्रैक्टरों का काफिला जाएगा दिल्ली

किसान नेताओं ने कहा कि 31 दिसंबर को टिकरी व कुंडली बॉर्डर से दिल्ली के लिए किसान संगठनों के आह्वान पर ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा। इसमें 50 हजार से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान मार्च करेंगे। ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने मोगा से 5000 ट्रैक्टर टिकरी और कुंडली बॉर्डर पहुंचेंगे। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि अगर पंजाब पुलिस इस आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार का अड़ंगा डालती है तो पुलिस को किसान विरोधी समझा जाएगा। 

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन : केजरीवाल देंगे किसानों को मुफ्त वाई-फाई की सौगात, सिंघु बॉर्डर से होगी शुरुआत

जियो के टावरों के पास तैनात की पुलिस
कुछ किसानों ने एकता नगर में लगे जियो के मोबाइल टावर का कनेक्शन काट दिया था। वहां के जेनरेटर को उखाड़कर करीब तीन सौ मीटर दूर रख दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार किसानों को हिरासत में लिया था। एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस को अंदेशा है कि किसानों की आड़ में शरारती तत्व टावर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस कारण एकता नगर समेत शहर के अन्य जियो टावरों के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed