फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Farmer died due to cold after return from Delhi Border in Punjab

दिल्ली बॉर्डर पर ठंड लगने से किसान की तबीयत बिगड़ी, घर पहुंचते ही रात को हो गई मौत

Mon, 04 Jan 2021 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmer died due to cold after return from Delhi Border in Punjab
किसान गुरचरण सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल संगरूर के गांव बखोपीर के किसान गुरचरण सिंह की ठंड लगने से मौत हो गई। यूनियन के ब्लॉक उपाध्यक्ष गुरभजन सिंह बखोपीर ने बताया कि मृतक किसान गुरचरण सिंह (67) कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन


अधिक ठंड लगने से गुरचरण सिंह की तबीयत खराब हो गई और वह रविवार को घर आ गए लेकिन रात को तबीयत अधिक बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद किसान गुरचरण सिंह का भाकियू डकौंदा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किसान एकता जिंदाबाद और गुरचरण सिंह अमर रहे के नारे के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह भट्टीवाल ने सरकार से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को तीन किसानों की हुई थी मौत
कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे तीन किसानों की रविवार को मौत हो गई थी। इनमें से दो ने कुंडली बॉर्डर और एक ने टीकरी बॉर्डर पर दम तोड़ा था। अब तक 22 किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें कुंडली बॉर्डर पर नौ और टीकरी बॉर्डर पर 13 किसानों की मौत हुई है। कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आए दो किसानों की रविवार को मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान सोनीपत के गांव गंगाना निवासी कुलबीर सिंह व पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदवा निवासी शमशेर सिंह के रूप हुई है। वहीं गंगाना के ही युद्धिष्ठर को हृदयाघात के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकरी बार्डर पर एक और किसान की मौत
आंदोलनकारी किसानों के टीकरी-बहादुरगढ़ पड़ाव में एक 60 वर्षीय किसान आंदोलनकारी की रविवार को मौत हो गई थी। किसानों के टीकरी बार्डर-बहादुरगढ़ पड़ाव में अब तक 13 आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है। जिनमें नौ की मौत हृदयाघात या अन्य बीमारी से, तीन की अलग-अलग हादसे में हुई और एक आंदोलनकारी वकील ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जींद के ईंटल कलां निवासी किसान जगबीर सिंह की रविवार को मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed