फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan decision on delhi march all update news in hindi

Kisan Andolan: शुभकरण सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, तीन मार्च को किसान संगठन करेंगे प्रार्थना सभा

Thu, 29 Feb 2024 06:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

शुभकरण मौत मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। किसानों व परिजनों के राजी होने के बाद रात 11 बजे शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम किया गया। सुबह शव खनौरी सीमा ले जाया गया। इसके बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Kisan Andolan decision on delhi march all update news in hindi
शुभकरण का शव लेकर खनौरी बॉर्डर पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शंभू व खनौरी सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। देर रात 11 बजे खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। शुभकरण मौत मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद गुरुवार को पैतृक गांव में शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


किसान-मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन जारी है। तीन मार्च को देश के दो बड़े मंच (एसकेएम और बीकेयू) की ओर से बल्लोह गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। हम पंजाब और हरियाणा जैसे आसपास के राज्यों के सभी किसानों, मजदूरों और महिलाओं से इसमें शामिल होने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन


उधर, पंजाब पुलिस ने धारा 302 और 114 के तहत जीरो एफआईआर अज्ञात व्यक्तियों पर दर्ज की है। पंजाब सरकार शुभकरण की बहन को एक करोड़ की वित्तीय मदद और पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच की कॉल पर करीब 11:30 बजे पुलिस प्रशासन व किसानों के बीच टकराव हो गया था। इस दौरान शुभकरण के सिर में गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी उसके बाद किसानों ने शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था। किसानों ने कहा था कि पहले शुभकरण को न्याय मिलना चाहिए और गोली मारने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। इसके बाद वह शुभकरण का पोस्टमार्टम करवाएंगे।
 

 

केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार : मुंडा
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वार्ता के लिए तैयार है। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सोसाइटी की  सालाना आम बैठक से इतर बोल रहे थे। बता दें कि केंद्र सरकार व किसानों के बीच अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है, पर कोई समाधान नहीं निकला। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हैं।

भाकियू चढ़ूनी का बाहर से समर्थन
भाकियू चढ़ूनी के गुरनाम चढूनी ने कहा कि उनका पंजाब का संगठन आंदोलन में शामिल है। वे भी किनारे से आंदोलन में सहयोग करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार किसानों पर अत्याचार बंद करे। किसान अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि सरसों की फसल एमएसपी से 1500 से 1800 रुपये कम पर बिक रही है। सरकार भावान्तर योजना के तहत किसानों के नुकसान की भरपाई करे। साथ ही गेहूं का भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। अन्यथा भाकियू कोई बड़ा फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed