फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan BKU Ugrahan stop trains at seven places from 12 to 4 pm all update

Kisan Andolan: पंजाब में चार घंटे रोकी गई ट्रेनें, किसानों के समर्थन में आई भाकियू उगराहां

Thu, 15 Feb 2024 06:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 06:56 PM IST
सार

भाकियू उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि एसकेएम की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। केंद्र सरकार, किसान विरोधी फैसले ले रही है जिसको लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उगराहां यूनियन, किसानी मुद्दों को लेकर 24 फरवरी से पंजाब सरकार के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर रही है, इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Kisan Andolan BKU Ugrahan stop trains at seven places from 12 to 4 pm all update
ट्रैक पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने गुरुवार दोपहर 12 बजे से चार बजे तक पंजाब में रेलें रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया। इस दौरान सैंकड़ों किसान और महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह और महासचिव दरबारा सिंह के नेतृत्व में हुए आंदोलन में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां शामिल हुए। 

धरने को संबोधित करते हुए उगराहां ने कहा कि केंद्र सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा की लंबित मांगों को तुरंत लागू करे। उन्होंने कहा कि किसानों पर सरकारी जबर किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यूनियन 16 फरवरी को भारत बंद में पूरा सहयोग देगी और 24 फरवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का आंदोलन पहले से तय है।
विज्ञापन


चार ट्रेनें रद्द व 29 प्रभावित
रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते डिवीजन में चार ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। जबकि सात ट्रेनें शार्ट टर्मिनेटेड, पांच शॉर्ट ओरिजिनेट, पांच ट्रेनें पुनर्निधारित व 12 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें प्रभावित होने से रेलयात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। डीआरएम ने बताया कि फिरोजपुर से फाजिल्का और फाजिल्का से फिरोजपुर आने वाली ट्रेन संख्या-04627-06988 के अलावा लोहियां खास-फिल्लौर और फिल्लौर-लोहियां खास के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या-06984-06985 को रद्द किया गया। इसके अलावा 29 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बारह ट्रेनों के रूट बदलकर उक्त ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशनों के लिए रवाना किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed