फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kirtan Darbar organised on Shaheedi Parv in chandigarh

चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारों में कीर्तन, लगे अटूट लंगर

Sat, 19 Dec 2020 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organised on Shaheedi Parv in chandigarh
चंडीगढ़ में शहीदी पर्व पर लंगर छकते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व पर शनिवार को गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 गुरुद्वारा साहिब में भाई जसविंदर सिंह जी पलसोरा चंडीगढ़ वाले, भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले, भाई सुखदेव सिंह दमदमी टकसाल, भाई कुलदीप सिंह और भाई मनिंदर सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान अटूट लंगर बरताया गया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापना कमेटी सेक्टर 22 के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि शहीदी पर्व पर हजूरी रागी कीर्तन कर संगत को निहाल कर रही है। इसके साथ ही सुबह से अटूट लंगर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को शहीदी पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया था। नगर कीर्तन शुरू होने से पहले दिल्ली में कृषि कानून को वापस कराने के लिए बैठे किसानों की जीत के लिए अरदास की गई। चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी की ओर से चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन और अलग अलग गुरुद्वारों, धार्मिक और सामजसेवी संस्थाओं के सहयोग के साथ सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब से सजाया गया। सचखंड पालकी साहिब जत्था की ओर से बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाई गई पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब सुशोभित थे। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed