फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kirron Kher surrounded all-round on the matter of being scattered, people protested and expressed their anger

Chandigarh News: छित्तर मारने की बात पर चौतरफा घिरी किरण खेर, लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

Fri, 17 Mar 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kirron Kher surrounded all-round on the matter of being scattered, people protested and expressed their anger
चंडीगढ़। छित्तर मारने की बात कहना सांसद किरण खेर को भारी पड़ गया है। इस बयान की चौतरफा निंदा होने के साथ साथ धरने प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। वीरवार को लोगों, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने निंदा के साथ साथ प्रदर्शन भी किया। दीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा में आप ने जहां पुतला जलाकर प्रदर्शन किया, वहीं सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में जूता लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने फूंका सांसद का पुतलादीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा के स्थानीय निवासियों ने किरण खेर द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षद, नेता व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान पहले सांसद किरण खेर के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। इसके बाद किरण खेर का पुतला जलाया गया। लोगों और आप कार्यकर्ताओं ने किरण खेर माफी मांगों के नारे लगाए। इस मौके पर पार्षद नेहा मुसावत के अलावा राजेश कुमार चौधरी, सोनू राणा, बॉबी सिंह, रघुवीर सिंह, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, मनीष सिंह, बसंत यादव, बृज किशोर पांडेय, रजिंदर कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा- मतदाता को जूते मारने की बात कहना निंदनीय
युवा कांग्रेस ने सेक्टर- 35 के कांग्रेस भवन में बाहर हाथ में जूते लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में हुआ। लुबाना ने कहा कि सांसद को इस प्रकार की बात नहीं करनी चाहिए। मतदाता को जूते मारने की बात करना बहुत ही निंदनीय है। मतदाताओं को धमकी देना युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष परीक्षित राणा, महासचिव नवदीप सिंह और सुखदेव सिंह भोरिया, आशीष पाल, हरमन जस्सर, नितिन कवल, मंजूर खान और मनीष राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले-किरण खेर अपने बयान के लिए माफी मांगें
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि भाजपा के नेता आम लोगों को संबोधित करते समय अभद्र और असंसदीय भाषा का सहारा लेते हैं। इस वजह से देश में राजनीतिक विचार विमर्श के स्तर में भारी गिरावट आई है। किरण खेर द्वारा की गई टिप्पणी जो मतदाता उन्हें वोट नहीं देते हैं उन्हें छित्तरों से पीटा जाना चाहिए, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। यह सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं के अहंकार को दर्शाता है। किरण खेर को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा दुबे की नसीहत- अभद्र भाषा का प्रयोग अशोभनीय
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने सांसद किरण खेर को नसीहत देते हुए कहा कि सड़क छाप और अभद्र भाषा का प्रयोग चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए करना बंद करें। दीप कांप्लेक्स के लोगों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना बहुत ही अशोभनीय है। दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ के नागरिकों से सांसद जल्द से जल्द माफी मांगे अन्यथा चंडीगढ़ महिला कांग्रेस सांसद किरण खेर के खिलाफ जल्द ही उनके कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

पूर्व मेयर कमलेश बोलीं- सत्ता का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा
पूर्व मेयर कमलेश ने किरण खेर के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का सत्ता का घमंड सिर पर चढ़कर बोल रहा है। पढ़े-लिखे शहर के लोगों के लिए इस प्रकार का भाषा कि वोट नहीं देने पर छित्तर मारना चाहिए, बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed