फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kirron kher, dhawan group wants that tondon will contest assembly elections

खेर, धवन और जैन गुट चाहता है कि टंडन लड़ें विधानसभा चुनाव, बस ये नहीं चाहते!

Wed, 04 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kirron kher, dhawan group wants that tondon will contest assembly elections
- फोटो : File Photo
हाईकमान ने भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पर दबाव बना रखा है कि वह पंजाब के राजपुरा से विधानसभा चुनाव लड़ें, जबकि सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन गुट भी यही चाहता है, ताकि टंडन हमेशा के लिए चंडीगढ़ की राजनीति से बाहर हो जाएं।
विज्ञापन


ऐसा करके ढाई साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में टंडन शहर से टिकट के दावेदारों की रेस से बाहर हो जाएंगे। इस समय पार्टी हाईकमान नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत से काफी खुश भी है। जबकि टंडन गुट ऐसा नहीं चाहता है। टंडन गुट का कहना है कि पिछले 10 साल से संजय टंडन ने चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। ऐसे में उन्हें अब पंजाब नहीं भेजना चाहिए। टंडन गुट अगले लोकसभा चुनाव में उनको टिकट का प्रबल दावेदार मान रहा है।
विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में भी टंडन और धवन ही दावेदार थे, लेकिन इन दोनों की लड़ाई का फायदा किरण खेर को मिला था। पार्टी ने खेर को टिकट दे दी थी। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी हाईकमान को राजपुरा से टिकट के लिए इंकार कर चुके हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने राजपुरा में सर्वे करवाया है, जिसमें टंडन का नाम सबसे ऊपर है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी पार्टी ने सर्वे में सबसे ऊपर रहने वालों को ही टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूद ने अध्यक्ष बनने से किया इंकार

Kirron kher, dhawan group wants that tondon will contest assembly elections
50 से कम आयु का बनेगा भाजपा का नया अध्यक्ष
 मेयर चुनाव के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी जाएगी। संगठन मंत्री प्रभात झा ने स्थानीय इकाई से कहा है कि 50 साल से कम आयु के नेताओं पर ही अध्यक्ष पद के लिए विचार किया जाएगा। हाईकमान ने ऐसे नेताओं के नामों की सूची मांगी है, जिन्हें नया अध्यक्ष बनाया जा सके। अध्यक्ष बनवाने के लिए सांसद किरण खेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन एकजुट हैं।

यह तीनों किसी एक नाम पर सहमति बनाने के लिए तय है, ऐसे में इस मामले में टंडन गुट अकेला पड़ गया है। सभी गुट अपने समर्थक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अगले लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करना चाहता है। अगले लोकसभा चुनाव के लिए सांसद की टिकट लेने के लिए अभी से लड़ाई शुरू हो चुकी है। इसलिए सांसद किरण खेर शहर में ज्यादा से ज्यादा काम करवा रही हैं। सांसद की टिकट मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष की भी अहम भूमिका रहती है, क्योंकि जिसे अध्यक्ष का समर्थन होता है उसे माना जाता है कि संगठन भी उसके साथ है। 

सूद ने अध्यक्ष बनने से किया इंकार
नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरुण सूद, सतिंदर सिंह, देवेश मोदगिल, सौरभ जोशी, शक्तिदेव शाली, चंद्रशेखर को दावेदार बताया जा रहा है। टंडन अरुण सूद को नया अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं, लेकिन अरुण सूद ने अध्यक्ष बनने से मना कर दिया है। सूद चाहते हैं कि अगले साल वह फिर से मेयर बने। इसलिए अब टंडन गुट चंद्रशेखर के लिए लाबिंग कर रहा है, जबकि सांसद किरण खेर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन सतिंदर सिंह को नया अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन देवेश मोदगिल को नया अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed