फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiron Kher is now giving rise to the expectations of the City Beautiful

सिटी ब्यूटीफुल ने लगाईं अब किरण खेर से उम्मीदें

Sat, 17 May 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kiron Kher is now giving rise to the expectations of the City Beautiful

15 साल से राज कर रही कांग्रेस से शहर का शायद ही कोई वर्ग होगा, जिसने अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए आवाज नहीं उठाई। कांग्रेस इन समस्याओं को दूर नहीं करवा पाई, जिसका खामियाजा पवन बंसल को भुगतना पड़ा। ऐसे में अब लोगों की निगाह सिर्फ ही सिर्फ किरण खेर पर है। एक नजर डालते हैं व्यापारियों और रेजिडेंट्स की उम्मीदों पर।

विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट्स फेडरेशन के प्रेस सचिव रजत मल्होत्रा का कहना है कि शहर के 48 हजार हाउसिंग बोर्ड के मकान है। उनका कहना है कि सांसद को जरूरत के अनुसार बदलाव की मंजूरी दिलवानी चाहिए और वायलेशन के आ रहे नोटिसों को रोकना चाहिए।

विज्ञापन

उतरी सेक्टरों की तरह हो दक्षिणी सेक्टर का विकास

Kiron Kher is now giving rise to the expectations of the City Beautiful
सेक्टर-61 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नयैर का कहना है कि दक्षिणी सेक्टर के तीसरे फेज के निवासियों से हमेशा ही भेदभाव होता रहा है। ऐसे में इन सेक्टरों का विकास भी उतरी सेक्टरों की तरह होना चाहिए।

जिला अदालत के वकील दवेंद्र सिंह का कहना है कि शहर में प्रापर्टी की कीमत काफी ज्यादा है जिस कारण मध्यम वर्ग और सरकारी कर्मचारी अपनी कमाई से शहर में मकान नहीं खरीद सकते। ऐसे में सांसद को चाहिए कि हाउसिंग बोर्ड से ऐसी स्कीम बनाए जिससे लोगों को सस्ती कीमत पर फ्लैट मिले।

फासवेक के मुख्य प्रवक्ता हितेश पुरी का कहना है कि करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद शहर में कोई भी इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं है जबकि शहर से कई खिलाड़ी ऐसे सामने आए, जिन्होंने चंडीगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है।

व्यापारियों और उद्योगपतियों की उम्मीदें

Kiron Kher is now giving rise to the expectations of the City Beautiful

औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी नेता चंद्र वर्मा का कहना है कि शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों में किरण खेर को भरपूर समर्थन दिया है ताकि उनकी समस्याएं दूर हो सके। उनका कहना है कि लीज होल्ड प्रापर्टी को फ्री होल्ड प्राथमिकता के आधार पर करवाना चाहिए।

बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा का कहना है कि नई सांसद से शहर के व्यापारियों को काफी उम्मीद है। उनका कहना है कि 10 साल से व्यापारियों की कोई समस्याएं दूर नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि प्रशासन के अधिकारियों की अफसरशाही हावी होने के कारण जो 500 रुपये स्कवायर फीट के हिसाब से जुर्माने के वायलेशन के नोटिस भेजे जा रहे हैं उनको कम नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

हर तरह का कारोबार करने की मंजूरी मिले

Kiron Kher is now giving rise to the expectations of the City Beautiful

व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि शोरूम के पहली और दूसरी मंजिल में हर तरह का कारोबार करने की मंजूरी मिलनी चाहिए जबकि अभी तक सीमित कारोबार करने की ही मंजूरी है। उनका कहना है कि प्रमुख मार्केटों में नई मल्टीलेवल पार्किंग बनाना चाहिए

सेक्टर-17 स्थित शिवालिक बुक शाप के संचालक आशुतोष वरमानी का कहना है कि नए प्लाजा का काम पिछले कई सालों से अधूरा पड़ा है जिस में तेजी लानी चाहिए इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू करनी चाहि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed