फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiren Rijiju Visits Haryana's Yamuna nagar and Sonipat

खेलमंत्री किरण रिजिजू बोले- जम्मू-कश्मीर में आइस हॉकी को मान्यता देंगे, युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

Thu, 05 Sep 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 12:13 AM IST
सार

  • बोले रिजिजू- हरियाणा की तरक्की देखकर आगे बढ़े दूसरे प्रदेश।
  • टोपरा कलां में अशोक स्तंभ का शिलान्यास व भूमि पूजन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री।
  • कहा-महापुरुषों की धरती है हरियाणा, टोपरा को बनाएंगे टूरिस्ट विलेज।

विज्ञापन
Kiren Rijiju Visits Haryana's Yamuna nagar and Sonipat
केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने बुधवार सुबह साई सेंटर बहालगढ़ में अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। साई सेंटर में तीरंदाजी अकादमी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद भी निशाना लगाया। हालांकि निशाना किनारे पर लगा तो वह बोले कि प्रैक्टिस करके मैं भी मेडल जीत सकता हूं। इसके बाद उन्होंने साई सेंटर के मेस, हॉस्टल, स्विमिंग पुल, जिम समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के दौरान उनसे कहा कि खिलाड़ियों को खेलते हुए ही नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर सोनीपत साई सेंटर में बेहतर खेल सुविधाएं भी विकसित करने की बात कही। उन्होंने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया और वहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों से बातचीत की। 
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा की सबसे अधिक खिलाड़ी कौन सी स्कीम के हैं तो उन्होंने खेलो इंडिया के खिलाड़ी होने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि यह स्कीम खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन है। उन्होंने पैरा ओलंपियन अमित सरोहा से भी बातचीत की। बाद में उन्होंने साई परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ साई की निदेशक ललिता शर्मा, प्रशिक्षण एवं उत्कृष्टता केंद्र प्रभारी डॉ. वजीर सिंह फौगाट, ट्रेनिंग इंचार्ज आज्ञापाल, नेहरू युवा केंद्र के हरियाणा राज्य निदेशक एसएन शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक नवीन गुलिया, प्रशिक्षक प्रदीप कुमार पालीवाल, बीडीपीओ मनीष मलिक, प्रशिक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। 
 

सभी बेहतर अभ्यास करें: रिजिजू

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्वयं भी तीरंदाजी अकादमी में निशाना लगाया। उन्होंने पहले एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता अमन सैनी को निशाना लगाने को कहा। उसके बाद उन्होंने स्वयं भी निशाना लगाया। तीर टारगेट के किनारे लगा तो उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस करके मैं भी मेडल जीत सकता हूं। सभी को बेहतर तरीके से अभ्यास करना चाहिए। 

नेशनल कैंप लगाने के बारे में देखी संभावना
निरीक्षण के दौरान साई में तीरंदाजी का नेशनल कैंप लगाने के बारे में संभावना भी तलाशी। उन्होंने पूछा कि कैंप में कितने प्रशिक्षक हैं। तब उन्हें चार प्रशिक्षक होने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि सेंटर आफ एक्सीलेंसी में 12 व खेलो इंडिया कैंप में 27 खिलाड़ी हैं। उन्हें बताया गया कि नेशनल कैंप लगाने के लिए अलग से प्रबंध करना होगा।

तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे छह स्टेट के खिलाड़ी 
तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि यहां कितने स्टेट के खिलाड़ी हैं तो पता लगा कि छह स्टेट के खिलाड़ी हैं। कैंप में हरियाणा के साथ ही मणिपुर, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के खिलाड़ी मिले। बागपत की साक्षी ने उन्हें बताया कि बागपत में भी तीरंदाजी की सुविधा उपलब्ध है।

उधर, यमुनानगर जिले के गांव टोपरा कलां में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने अशोक चक्र के परिसर में सिंह चतुर्मुख अशोक स्तंभ का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थल को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं। हरियाणा की तरक्की से आमजन बहुत खुश है। देश के अन्य राज्य को भी हरियाणा के विकास को देखकर आगे बढ़ना चाहिए। हरियाणा की धरती महान गुरुओं और महापुरुषों की धरती है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिये मेडल जीतकर देश को कई बार सम्मानित करवाया। प्रदेश की बेटियां भी खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव टोपरा में बन रहे अशोक स्तंभ से गांव, जिले, प्रदेश व देश का नाम दुनियाभर में चमकेगा। 

महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा का मार्ग दिखाया था। गांव टोपरा में अशोक स्तंभ बनने से आज की युवा पीढ़ी सम्राट अशोक व महात्मा गौतम बुद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अशोक स्तंभ के लिये वह सरकार से ज्यादा से ज्यादा राशि दिलवाएंगे। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने अशोक स्तंभ के लिये 11 लाख रुपये की ग्रांट राशि देने की घोषणा की। 

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने के बाद वहां के युवाओं पर फोकस कर दिया है और उनको भटकने से रोकने के लिए खेलों में आगे लाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी नौकरी के लिए भी पहल की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने काम शुरू कर दिया है और सबसे पहले जम्मू कश्मीर में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया जाएगा।

लद्दाख में आर्चरी एकेडमी खोली जाएगी तो एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। जम्मू कश्मीर को देखते हुए ही आइस हॉकी को सरकार मान्यता देगी और उसके बाद आइस हॉकी भी सरकार से अधिकृत खेलों की सूची में शामिल हो जाएगा। जम्मू कश्मीर में युवाओं को खेलों में आगे लाने के लिए और भी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्लान खेल मंत्रालय ने बनाया हुआ है।  

  केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू बुधवार सुबह सोनीपत के साई सेंटर में पहुंचे। जहां किरन रिजिजू ने बताया कि खेल नीति में बदलाव करने की तैयारी चल रही है। क्योंकि अभी कई बार ऐसा पता चलता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर आने के बाद काफी समय तक खिलाड़ियों को इनामी राशि नहीं मिलती है। लेकिन ऐसा प्रावधान किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी को मेडल जीतकर आते ही इनामी राशि का चेक सौंप दिया जाए।

इसके साथ ही हर खिलाड़ी को सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी का प्रावधान भी खेल मंत्रालय करने में लगा हुआ है। जिससे खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी बेहतर हो जाएगा, क्योंकि उसकी भविष्य में नौकरी की चिंता खत्म हो जाएगी और वह केवल अपने खेल पर फोकस करेगा। उन्होंने बताया कि सरकार देश में नया खेल कल्चर विकसित करने में लगी हुई है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें और खिलाड़ियों को करियर की संभावनाएं दिखाई दे।

खेल नीति में बदलाव को प्रदेशों के खेल मंत्रियों संग होगी बैठक
केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने बताया कि खेल नीति में बदलाव करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए सभी के कमेंट मांगे जा रहे हैं तो सभी प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ एक बैठक की जाएगी। उसमें सभी के सुझाव लिए जाएंगे तो उनके सामने अपने प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। खेलमंत्री ने हरियाणा की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि यहां की खेल नीति के कारण ही खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। क्योंकि खेल नीति का खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed