{"_id":"2f4d1c4d9a2769d5c025ff991262157b","slug":"kiran-kher-not-come-so-bjp-worker-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं पहुंची खेर, भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं पहुंची खेर, भड़के कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की आपसी उलझनें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धवन की नाराजगी का मसला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एससी मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क उठे।
विज्ञापन
एससी मोर्चा की बैठक में किरण खेर के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बैठक सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, कार्यकर्ता टंडन पर ही भड़क उठे। इतना ही नहीं सूत्रों का कहना है कि बैठक में गाली-गलौच भी हुई। बैठक का उद्देश्य था कि मोर्चा सदस्य लोकसभा प्रत्याशी किरण खेर से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन
अब जब खेर बैठक में नहीं आई तो कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ता ने इस बात का गुस्सा टंडन पर निकाल दिया। वहीं, संजय टंडन ने कहा यह पार्टी की इंटरनल मीटिंग थी। उन्होंने हंगामें की बात को सिरे से नकार दिया।