{"_id":"66ce535d4eafb1fee906f596","slug":"kiran-chaudhary-elected-rajya-sabha-member-chandigarh-news-c-16-pkl1010-502046-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किरण चौधरी राज्यसभा सांसद निर्वाचित, हरियाणा से पांचवीं महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किरण चौधरी राज्यसभा सांसद निर्वाचित, हरियाणा से पांचवीं महिला
विज्ञापन
20 महीने रहेगा कार्यकाल, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने नहीं उतारे उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दो महीने महीने भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक किरण चौधरी राज्यसभा के लिए निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने मंगलवार को किरण चौधरी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे। किरण हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुनी जाने वाली पांचवीं महिला हैं। इसके साथ ही प्रदेश की राज्यसभा की चार सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है और एक पर निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा सांसद हैं।
बीते सप्ताह 21 अगस्त को किरण चौधरी ने राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं भरा था, इसलिए मतदान नहीं हुआ और उन्हें निर्विरोध सांसद चुन लिया गया। इस मौके पर किरण ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी का आभार जताया। किरण चौधरी का कार्यकाल करीब 20 महीने का रहेगा।
-- -- -- -- --
भाजपा से राज्यसभा जाने वाली दूसरी महिला
हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने बताया कि 1990 में भाजपा से सुषमा स्वराज और जनता दल (एस) (देवी लाल की तत्कालीन पार्टी) से विद्या बेनिवाल हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। दोनों ने छह साल का कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद अप्रैल, 2002 में इनेलो से सुमित्रा महाजन हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं। जनवरी 2007 में मृत्यु होने के कारण वह अपना 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। अप्रैल 2014 में कांग्रेस की कुमारी सैलजा हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।