{"_id":"02418463094e059b8cfb0c86a589d799","slug":"kings-eleven-punjab-captainship-to-david-miller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स इलेवन पंजाब की कमान डेविड मिलर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग्स इलेवन पंजाब की कमान डेविड मिलर को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर को आईपीएल सीजन-9 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की कमान सौंपी गई है। मिलर को जॉर्ज बेली की जगह कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
कंगारू खिलाड़ी जॉर्ज बेली को किंग्स इलेवन ने रिलीज कर दिया था, जो पिछले दो सीजन तक किंग्स इलेवन की कमान संभाल रहे थे।
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए 75 एकदिवसीय मैच खेल चुके मिलर को किंग्स इलेवन ने 2013 में आईपीएल बोली में छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 35 टी-20 मुकाबलों में अब तक 28.66 की औसत से 602 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले मिलर मध्यक्रम में वक्त पड़ने पर विस्फोटक पारी खेलने के लिए भी समक्ष माने जाते हैं। बता दें कि किंग्स इलेवन ने हाल ही में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बतौर मेंटर नियुक्त किया था।
विज्ञापन
अब नए सीजन में मिलर को सहवाग और सहायक कोच संजय बांगड़ के साथ मिलकर रणनीति बनानी होगी। मिलर पर क्रिकेट के मैदान में अपने खिलाड़ियों से सौ प्रतिशत प्रदर्शन लेने की चुनौती होगी।