फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kingpin caught from Nuh

Chandigarh News: नशा तस्करों पर शिकंजा, नूंह से सरगना काबू, 9 सप्लायर पर कार्रवाई

Mon, 11 Sep 2023 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
kingpin caught from Nuh
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई
विज्ञापन

तस्करों की काली कमाई को किया जाएगा जब्त : डीजीपी

फोटो सहित-
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एचएसएनसीबी की टीम ने नूंह के रहने वाले गांजा तस्कर आरोपी इकबाल उर्फ़ कांति, राजवाड़ा मोहल्ला को काबू किया है। इसके अलावा, 9 बड़े तस्करों पर भी कार्रवाई की गई है और 40 तस्करों को पहचान कर लिया है और वह ब्यूरो के राडार पर हैं। ब्यूरो इनकी संपत्तियों की पहचान कर कुर्क करने की तैयारी कर रहा है। इकबाल को प्रिवेंटिव डिटेंशन के पुलिस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही कार्रवाई की गई है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है और वह जमानत या पैरोल पर बाहर नहीं आ सकेगा। इकबाल के खिलाफ 113.17 किलोग्राम और 38.86 किलोग्राम गांजा पत्ती की तस्करी के दो अलग अलग मामलों में दो एफआईआर दर्ज है। वहीं, इक़बाल की पत्नी भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक केस दर्ज है। वहीं, अब तक 9 बड़े ड्रग तस्करों को प्रिवेंटिव हिरासत में लिया है। इनमें से 8 आरोपियों को पहले ही पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर विभिन्न जेलों में भेजा जा चुका है। हिरासत में लिए सभी तस्कर सोनीपत, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला और कैथल जिलों से संबंधित हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा, पुलिस व नारकोटिक्स यूनिटों को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये है।

काली कमाई को जब्त किया जाएगा
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशा तस्करी कर कमाई गई काली संपत्ति से बनाए गए मकान, दुकान को भी जल्द ही कुर्क किया जायेगा। तस्कर समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed