फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidney kand, Lady arrest did fraud with manipuri girl

किडनी कांड: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को मणिपुर से चंडीगढ़ लाने वाली महिला गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2019 10:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Sep 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
kidney kand, Lady arrest did fraud with manipuri girl
सांकेतिक तस्वीर
मणिपुर निवासी महिला को नौकरी के बहाने चंडीगढ़ लाकर उसकी किडनी निकालने की साजिश में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान मणिपुर के इंफाल निवासी अबीम देवी (28) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में महिला से पूछताछ करने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस महिला की किडनी देनी थी, उसे खुड्डा लाहौरा में किराए पर रहने वाली अबीम देवी लेकर आई थी। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, जिस पर किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी। बीते 30 अगस्त को मणिपुर निवासी एक महिला खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास मिली। महिला पांच दिन से भूखी थी, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। साथ ही लोगों ने वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले की सूचना दी। इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसे फ्लाइट के जरिए दो लोग नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले आए थे। इसके बाद धोखा देकर उसकी किडनी को एक व्यक्ति के साथ ट्रांसप्लांट करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसकी भनक पीड़ित महिला तक को नहीं लगी। किडनी ट्रांसप्लांट को वैध दिखाने के लिए महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और फिर महिला की तरफ से एफिडेविट भी तैयार करा दिया गया, जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से किडनी डोनेट कर रही है। इसमें किडनी लेने वाले को पीड़ित महिला का पति बनाया गया। महिला के साथ उसका 5 वर्षीय बेटा भी था। घटना के बाद से मामले की जांच डीएसपी ईस्ट कृष्ण कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बुलवाना पड़ा मणिपुरी ट्रांसलेटर

खुड्डालाहौरा से महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जब पूछताछ के लिए महिला को थाने लाई तो पता चला कि उसे हिंदी नहीं आती। महिला से पूछताछ के लिए पुलिस ने मणिपुरी ट्रांसलेटर की खोज शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को मणिपुरी ट्रांसलेटर मिला। उसके बाद महिला से पूछताछ हुई। तब जाकर आरोपी महिला को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

जल्द मणिपुर रवाना होगी पुलिस की एक टीम
पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार हुई महिला से पूछताछ केबाद और पीजीआई से मिले दस्तावेजों से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द पुलिस की एक टीम मणिपुर के लिए रवाना होगी। वहां जाकर ही मुख्य आरोपी और जिस व्यक्ति को किडनी दी जानी थी उसके बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed