फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidney disease is causing sugar, BP and obesity

Chandigarh News: शुगर, बीपी और मोटापा दे रहा किडनी का मर्ज

Thu, 14 Mar 2024 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kidney disease is causing sugar, BP and obesity
चंडीगढ़। शुगर, बीपी और मोटापा किडनी को तेजी से बीमार बना रहा है। हमें खानपान के साथ रहन-सहन में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि यह गंभीर बीमारियां किडनी को प्रभावित करने का कारण न बन सकें। यह बात भी ठीक से समझनी होगी कि नियमित रूप से किडनी की जांच करवाना भी बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर शुरुआती दौर में ही इलाज किया जा सके। ये बातें पीजीआई नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. एचएस कोहली ने बुधवार को न्यू ओपीडी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

नेफ्रोलॉजी और डिएक्टेटिक्स विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम मैं प्रो. कोहली ने लोगों को किडनी सुरक्षित रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम संतुलित आहार और खुद को हाइड्रेटेड रखकर किडनी को बीमार होने से बचाया जा सकता है। पीजीआई नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रो. राजा रामचंद्रन ने बताया कि क्रॉनिक किडनी डिजीज से बचने के लिए जंक फूड का सेवन न करें, नमक का सेवन कम करें और नियमित व्यायाम करने की आदत डालें व धूम्रपान न करें। उन्होंने बताया कि क्रॉनिक किडनी रोग (सीकेडी) अब केवल बुजुर्गों को ही नहीं युवाओं को भी चपेट में ले रहा है। वहीं, आहार विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. नैंसी साहनी ने स्वस्थ आहार से बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए। इस दौरान मरीज के परिजनों ने विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


...तो किडनी रहेगी स्वस्थबहुत सारे फल और सब्जियां खाना, धूम्रपान नहीं करना, अपने आहार में नमक कम करें, कम मात्रा में शराब पीना, ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाओं से परहेज करें, और अधिक घूमें, कभी-कभार ही खाएं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स, हाइड्रेटेड रहें, शुगर में कटौती करें, पर्याप्त नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed