फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnaper boy guilty

किडनैप कर दुराचार करने वाला युवक दोषी

Fri, 31 Jan 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Fri, 31 Jan 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kidnaper boy guilty
नाबालिग को किडनैप करके दुराचार करने के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी करार दिया है। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


किडनैपिंग का मामला पिंजौर थाने में 22 अप्रैल को दर्ज हुआ था। 30 जुलाई को दोनों नेपाल बार्डर के नजदीक एक गांव में मिले थे।

इसके बाद युवक पर दुराचार का भी मामला दर्ज हुआ, जबकि मेडिकल जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती है, जिसका बाद में गर्भपात कराया गया।

पिंजौर निवासी साजन नाम का युवक शादी का झांसा देकर 22 अप्रैल को नाबालिग को किडनैप कर ले गया था। पिंजौर थाने में मामला दर्ज होने के बाद तलाश शुरू हुई तो पता चला कि दोनों नेपाल बार्डर के साथ लगते बिहार के एक गांव में हैं।

पुलिस ने उन्हें पकड़कर पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां लड़की ने साजन पर दुराचार के आरोप लगाए। इसके बाद उसका मेडिकल हुआ तो उसमें दुराचार की पुष्टि हुई और दुराचार की धारा भी पहले के केस में जोड़ दी गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही पता चला कि वह सात सप्ताह के गर्भ से है। लड़की के परिजनों ने डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी से मदद मांगी।

इसके बाद कोर्ट में याचिका दायर की गई कि लड़की का गर्भपात कराने की इजाजत दी जाए, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

अब कोर्ट ने साजन को आईपीसी की धारा 363 (किडनैपिंग), 376 (रेप) व प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्राम सेक्सुअल आफेंस एक्ट की धारा चार (यौन उत्पीड़न) के तहत दोषी करार दिया है। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed