फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Youth Games Haryana won 13th gold medal in wrestling

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: कुश्ती में हरियाणा का दबदबा, अब तक 13 स्वर्ण पदक झटके, तालिका पर भी शीर्ष स्थान पर पहुंचा

Wed, 08 Jun 2022 04:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jun 2022 04:43 PM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कुश्ती का फाइनल मैच देखने बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Khelo India Youth Games Haryana won 13th gold medal in wrestling
khelo india youth games - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने कुश्ती में अपना दमखम बना रखा है। हरियाणा के अंतिम ने कुश्ती के 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ हरियाणा एक बार फिर से पदक तालिका में 25 स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर पहुंच चुका है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में कुश्ती में हरियाणा का यह 13वां स्वर्ण पदक है।

विज्ञापन


कुश्ती में हरियाणा की अंतिम ने एक तरफा 11-0 से मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने महाराष्ट्र की कल्याणी को पटखनी दी है। वहीं पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कुश्ती का फाइनल मैच देखने बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। 
विज्ञापन


खेलो इंडिया का आयोजन पंचकूला में होना फक्र की बात 
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन पंचकूला में होना फक्र की बात है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन खेलों के परिणाम से पूरे देश को प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा के खिलाड़ियों की देश-विदेश में पहले भी धाक रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार खिलाड़ी पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों के परिणामों से निश्चित रूप ओलंपिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल जैसे खेलों में पदक लाने का रास्ता प्रशस्त होगा।


 गुप्ता ने कहा कि पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का छठा स्थान था और यह खुशी की बात है कि अब तक के मुकाबले में हरियाणा पहले स्थान पर बना है। गुप्ता ने लड़कियों की 53 किलोग्राम भारवर्ग की विजेताओं की पदक सेरेमनी में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed