फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Games: From June 4, the bugle will sound, 139 players of the city will enter the field

खेलो इंडिया गेम्स : 4 जून से बजेगा बिगुल, मैदान में उतरेंगे शहर के 139 खिलाड़ी

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Games: From June 4, the bugle will sound, 139 players of the city will enter the field
चंडीगढ़। खेलो इंडिया गेम्स का बिगुल 4 जून से बजने जा रहा है। इसके मुकाबले पंचकूला और चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। इन गेम्स के लिए शहर के 139 खिलाड़ी 14 खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे। वहीं, पंजाब से 268 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इंडिया के अधिकतर गेम्स पंचकूला में खेले जा रहे हैं। वहीं, फुटबॉल और तीरंदाजी की मेजबानी पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इन खेलों में हिस्सा लेगा चंडीगढ़
शहर के खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स में जिन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उनमें बास्केटबॉल, गतका, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, मल्लखम्ब, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, जूडो, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ का खेलो इंडिया में अबतक का प्रदर्शन
गुवाहाटी में 22 जनवरी 2020 को आयोजित किए गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण में चंडीगढ़ छह स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में 16वें स्थान पर था। पुणे में आयोजित दूसरे खेलो इंडिया गेम्स में चंडीगढ़ ने दो स्वर्ण पदक, सात रजत और आठ कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक अर्जित किए और 22वें स्थान पर रहा था। वहीं, नई दिल्ली में आयोजित पहले संस्करण में चंडीगढ़ ने आठ पदक जीते थे जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल थे। इसमें यूटी को 22वां स्थान प्राप्त हुआ था।
तीनों संस्करण में टॉप 10 पर रहा पंजाब
पिछले तीनों संस्करण में पंजाब टॉप 10 में शुमार रहा है। इस बार पंजाब 268 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रहा है। बीस से अधिक खेलों में पदकों के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा। खिलाड़ी बास्केटबॉल, फुटबॉल, गतका, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, मल्लखंभ, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, जूडो, शूटिंग, थंग-ता, स्वीमिंग, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed