फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   khatushyam, indian railway, special trains at rajsathan, rajsathan, rewari, hissar, haryana

खाटूश्यामजी मेले के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Wed, 16 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
khatushyam, indian railway, special trains at rajsathan, rajsathan, rewari, hissar, haryana
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मेले को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से रेवाड़ी-रींगस और हिसार वाया रेवाड़ी होकर रींगस तक स्पेशल ट्रेनें बुधवार से चलाई जाएंगी। इनके अलावा रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े। ये जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह ट्रेनें 16 मार्च से शुरू हो जाएंगी। यहां बता दें कि खाटू श्यामजी मेले में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे ने भी अपनी तैयारी की है। इधर, सीकर प्रशासन ने मेले में बढ़ती भीड़ की वजह से मेला दस मार्च से शुरू कर दिया ताकि पांच दिनों में अधिक भीड़ न हो। मेले में एकदशी को एक ही दिन में लाखों लोग दर्शन को पहुंचते हैं।
विज्ञापन


कब कहां से कितनी बजे चलेगी ट्रेन
-रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के लिए मेला स्पेशल ट्रेन 16 मार्च से 21 मार्च तक चलेंगी। रेवाड़ी से यह स्पेशल ट्रेन हर दिन रात 9.25 बजे रवाना होकर रात 12.45 बजे रींगस पहुंचेगी। जबकि 17 मार्च से 22 मार्च तक रात 1.40 बजे से सुबह 4.456 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हिसार-रींगस-हिसार के लिए वाया रेवाड़ी होकर भी मेला स्पेशल ट्रेन चलेंगी। 17 मार्च से 20 मार्च तक हर दिन सुबह 7.05 बजे हिसार ट्रेन रवाना होगी जो दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। जबकि रींगस से हिसार के लिए ट्रेन 17 मार्च से 20 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन रींगस से दोपहर बाद 4 बजे रवाना होकर रात 11.15 बजे हिसार पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 डिब्बे होंगे।


-फुलेरा-रेवाड़ी-फुलेरा के बीच भी 18 मार्च से 20 मार्च तक स्पेशल मेला ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 7.10 बजे रवाना होकर 8.30 बजे रींगस पहुंचेगी और वहां से 11.45 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जबकि रेवाड़ी से फुलेरा जाने वाली ट्रेन दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर 3.55 बजे रींगस और शाम 6.05 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इस गाडी में आठ डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed