फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khaps demand from CM, ban on endogamous marriages

Chandigarh News: सीएम से खापों की मांग, समगौत्र शादियों पर लगे रोक

Tue, 09 Jul 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Khaps demand from CM, ban on endogamous marriages
सर्वजातीय सर्व खाप के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
विज्ञापन

लिव इन रिलेशन को किया जाए खत्म, प्रेम विवाह में जरूरी हो माता-पिता की मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश के खाप नेताओं ने समगौत्र शादियों के विरोध में कड़ा कानून बनाने की मांग ही है। वैवाहिक संबंधों को लेकर संघर्ष कर रहे सर्व जातीय सर्व खाप हरियाणा के प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला। खाप नेताओं ने हरियाणा में चली आ रही सामाजिक मान्यताओं का हवाला देकर कहा कि वर्तमान हालातों में हिंदू मैरिज एक्ट में कई तरह के संशोधनों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में एक कमेटी का गठन करके जो वर्तमान हालातों को देखते हुए हिंदू मैरिज एक्ट का रिव्यू करेगी। इस कमेटी में अधिकारियों, कानून विशेषज्ञों के अलावा खाप नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। खाप नेताओं ने कहा कि आज के लड़के-लड़कियां समगौत्र शादियों को बढ़ावा देते हुए एक ही गांव, पड़ोस के गांव में शादियां कर रहे हैं यह हरियाणा की पारंपरिक मान्यताओं के विरुद्ध है। हिंदू विवाह अधिनियम के माध्यम से मान्यताओं, जीवन शैली तथा प्रथाओं का हनन किया जा रहा है। खाप नेताओं ने लिव इन रिलेशन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अपील की कि इसे तुरंत प्रभाव से खत्म करके हुए रोक लगाई जाए। प्रेम विवाहों पर आपत्ति जताते हुए खाप नेताओं ने कहा कि सरकार ऐसा कानून पास करे जिसमें माता-पिता की स्वीकृति को अनिवार्य किया जाए। माता-पिता की स्वीकृति के बगैर होने वाले प्रेम विवाह को मान्यता न दी जाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed