फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS के प्रांत प्रमुख पर हमले के पीछे पाक की नापाक साजिश: भाजपा

Thu, 11 Aug 2016 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुनाम
अमर उजाला ब्यूरो, सुनाम Updated Thu, 11 Aug 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
khanna says, there may be hand of pakistan in attack on rss leader gagneja at jalandhar
आरएसएस सह संघचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के प्रांतीय सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर हमला पड़ोसी देश की साजिश हो सकती है। यह आशंका भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने शहीद ऊधम सिंह के पैतृक घर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जताई।

पाकिस्तान को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे

khanna says, there may be hand of pakistan in attack on rss leader gagneja at jalandhar
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए जगदीश गगनेजा के हमलावर - फोटो : अमर उजाला
खन्ना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्वक चुनाव होना तथा वहां भाजपा के सहयोग से लोकतंत्र की बहाली होना शायद पाकिस्तान को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसी बौखलाहट में जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन सरकार वहां सख्त कदम उठा रही है। ऐसे में पाकिस्तान का ‘सॉफ्ट टारगेट’ पंजाब होगा। लेकिन पंजाब में लोग आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए पाकिस्तान को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। 
 

शहीद ऊधम सिंह की वस्तुओं ब्रिटेन से लाना का प्रयास करेंगे 

khanna says, there may be hand of pakistan in attack on rss leader gagneja at jalandhar
मोदी - फोटो : ANI
शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद खन्ना ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने तथा इंग्लैंड में शहीद के जीवन से जुड़ी वस्तुएं भारत में लाना का प्रयास मोदी सरकार जरूर करेगी। युवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा करने तथा उन्हें शहीदों की शहादतों से रूबरू करवाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 9 से 23 अगस्त तक शहीदों के स्थलों पर जाने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री आनंत कुमार शहीद ऊधम सिंह को करेंगे नमन

khanna says, there may be hand of pakistan in attack on rss leader gagneja at jalandhar
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना - फोटो : FILE PHOTO
उन्होंने कहा कि औपचारिक तौर पर सुनाम में केंद्रीय मंत्री आनंत कुमार आकर शहीद ऊधम सिंह को नमन करेंगे। केंद्रीय मंत्री जेटली, अमृतसर तथा खटकड़कलां में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर आएंगी। इस मौके पर शंकर बंसल, रविंदर चीमां, जतिंदर कालडा, सुनील कांत, दर्शन सिंह, विक्रम पाली हाजिर थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed