पंजाबः घर की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवारा के गांव अकालगढ़ में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। जब सुबह लोगों ने अपने घरों के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे देखे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। गांव के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ खालिस्तान समर्थकों का रिकॉर्ड देखा जा रहा है।
एसएसपी देहात बरिंदर बराड़ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। गांव अकालगढ़ में बाबा प्यारा सिंह भनियारा के सैकड़ों पैरोकार रहते हैं।
जब भनियारा वाले ने विवादित ग्रंथ को लिखा था उस समय गांव में जमकर हंगामा हुआ था। विवादित ग्रंथ को उठाने के दौरान यहां से कई गिरफ्तारियां हुई थीं। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह जब वह उठे तो घर से बाहर आकर देखा। दीवारों पर काले रंग से खालिस्तान जिंदाबाद और रेफरेंडम 2020 लिखा था।
एक ग्रामीण ने बताया कि रात के समय एक राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के पोस्टर भी लगे हैं। रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम रायकोट हिमांशु गुप्ता का कहना है कि यह मामला लॉ एंड आर्डर से संबंधित है। चुनाव आयोग की टीम को मौके पर भेज कर जांच करवाई जा रही है।