फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khalistan zindabad slogan raised in front of cm khattar in karnal

गुरुद्वारे नहीं जाने पर सिख समाज नाराज, खट्टर के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

Sat, 29 Sep 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 29 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
khalistan zindabad slogan raised in front of cm khattar in karnal
cm manohar lal khattar

सिख समाज के लोगों ने शनिवार को डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में बैठक की। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बैठक में गांव डाचर स्थित गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो लगी होने के कारण सीएम मनोहर लाल के नहीं जाने पर नाराजगी जताई गई। फैसला किया गया कि सिख समाज मुख्यमंत्री और भाजपा का बायकॉट करेगा। चेताया गया कि अगर छह अक्टूबर तक सीएम गुरुद्वारे में जाकर माथा टेककर माफी नहीं मांगते हैं तो उनका बायकॉट आगे भी जारी रहेगा। साथ ही इसी दिन प्रदेश के सिख समाज की बैठक होगी, जिसमें एक नवंबर को करनाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के संबंध में रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पत्रकारों से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डाचर गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरेवाला की फोटो लगी थी। इस बारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक दिन पहले ही बताया गया था, लेकिन सुबह भी फोटो लगी हुई थी, इसलिए सुबह 9 बजे प्रोग्राम रद्द कर दिया गया। इसकी सूचना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दे दी गई थी। वहीं, शनिवार को सीएम मनोहर लाल सुबह डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिक्रमा पर थे। इस दौरान वह जिले के 13 तीर्थ स्थानों की यात्रा कर रहे थे। दोपहर को सीएम डाचर गांव के दक्षेश्वर तीर्थ पर पहुंचे। इसके बाद इसी तीर्थ के सामने गुरुद्वारे में भी माथा टेकने के लिए जाना था, लेकिन सीएम गुरुद्वारे में नहीं गए। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो लगी थी। सीएम ने फोटो हटाने को कहा था, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फोटो नहीं हटाया। इस कारण सीएम गुरुद्वारे नहीं गए। इससे सिख समाज के लोग नाराज हो गए। उन्होंने दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ की और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस संबंध में पुलिस ने करीब 134 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे में शहीदों के चित्र लगे हैं: सिख समाज
डेरा कार सेवा के बाबा सुखा सिंह ने बताया कि बैठक में भाजपा के एमएलए और भाजपा का बायकॉट किया गया है। छह अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय मीटिंग की जाएगी। यदि सीएम गुरुद्वारे में जाकर माफी नहीं मांगते हैं तो आगामी फैसला लिया जाएगा। इसी मीटिंग में यह भी फैसला लिया जाएगा कि पीएम के प्रोग्राम का विरोध किया जाए या नहीं। सिख समाज के लोगों ने कहा कि गुरुद्वारे में शहीदों के चित्र लगे हैं, जिन्होंने कौम के लिए कुर्बानियां दी हैं। इस पर सीएम ने ऐतराज क्यों जताया? सीएम बताएं कि उन्हें किसी ने गुमराह किया या वह जानबूझ कर गुरुद्वारे नहीं गए?

सुबह गुरुद्वारे पहुंचे सीएम, दोपहर को खिलाफ में हुई बैठक
शनिवार सुबह सीएम मनोहर लाल डेरा कार सेवा में मत्था टेकने पहुंचे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज गए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि उनकी सिख समाज के लोगों से बात हो गई है, लेकिन दोपहर को सिख समाज के लोगों ने डेरा कार सेवा में मीटिंग की। इसमें भाजपा के खिलाफ फैसला लिया गया। इसके बाद समाज के कुछ लोगों ने खालिस्तान और भिंडरावाला जिंदाबाद के नारे लगाए और सीएम और एमएलएम सरदार बख्शीश सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।


मैं कुछ नहीं कहना चाहता : बख्शीश सिंह
असंध हलका विधायक सरदार बख्शीश सिंह ने कहा कि वह उनका हलका नहीं है। जब सीएम डाचर गांव गए थे, वे उनके साथ नहीं थे। डाचर के बाद सीएम का कार्यक्रम उनके हलका जलमाना में था, तो वे वहां की तैयारी कराने के लिए जलमाना गए थे। इस मामले को लेकर कुछ नहीं कहना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed