फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalistan slogans wrote on Mini Secretariat and Court Complex in Bathinda

Bathinda: मिनी सचिवालय और अदालत की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे, कुछ ही दूरी पर है थाना और एसएसपी दफ्तर

Sat, 27 Apr 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

बठिंडा मिनी सचिवालय की जिस दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह जगह महिला पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर है। इसकी जिम्मेदारी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने ली है।

विज्ञापन
Khalistan slogans wrote on Mini Secretariat and Court Complex in Bathinda
बठिंडा में लिखे खालिस्तानी नारे। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा मिनी सचिवालय की सुरक्षा में बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह मिनी सचिवालय एवं अदालत कांप्लेक्स की दीवारों पर काली स्याही से खालिस्तान के नारे लिख दिए। जैसे ही पुलिस प्रशासन को पता चला तो सीआईए स्टाफ एवं डीएसपी डी, एसपी सिटी समेत सीआईडी विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने नारों पर रंग लगा दिया है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी एवं डीएसपी डी ने आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ अदालत कांप्लेक्स की जिस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे गए है, वहां से एसएसपी कार्यालय भी कुछ कदमों की दूरी पर है। जहां पर हर समय पुलिस फोर्स का पहरा रहता है। 
विज्ञापन


मिनी सचिवालय की जिस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे गए है, वो महिला पुलिस थाना से कुछ कदम दूरी पर ही है। इसके अलावा मिनी सचिवालय में दाखिल होते ही तीन सीसीटीवी कैमरे सामने नजर आते है। लेकिन किसी का भी फोकस बाहर की तरफ नहीं है। एक कैमरा तो बिलकुल सामने सिर्फ दिखावे के लिए टांग रखा है। जिस पर सिर्फ एक तार लटक रही है। जो किसी अन्य तार के साथ नहीं जोड़ी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नू ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी 
हर बार की तरह इस बार भी खालिस्तान के नारे लिखने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed