फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kerala resident accused arrested in PGI nurse rape case

Chandigarh News: पीजीआई नर्स से दुष्कर्म मामले में केरल निवासी आरोपी काबू

Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kerala resident accused arrested in PGI nurse rape case
चंडीगढ़। सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने पीजीआई की एक नर्स के साथ दुष्कर्म के मामले में टीएम राजेश कुमार नामक आरोपी को पकड़ा है। वह मूलरूप से केरल के त्रिवेंद्रम का रहने वाला है। पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे बुड़ैल जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीते 10 अगस्त को उसके खिलाफ दुष्कर्म और कुछ नशीला पदार्थ खिला नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी पीजीआई की लैब में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत था। इसी दौरान उसकी पीड़िता नर्स से एक महिला के जरिए जान-पहचान हो गई थी। बाद में आरोपी ने पीजीआई से नौकरी छोड़ दी थी मगर पीड़िता के संपर्क में रहा और महिला के साथ अपराध को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी की महिला के साथ पैसे की कोई लेन-देन भी थी। थाना पुलिस के मुताबिक वह फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पता चला है कि पीड़िता विधवा है। इसी का फायदा उठा कर आरोपी ने अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed