फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kenya foreign woman treat teeth properly case filed

विदेशी महिला से लिए 5400 डॉलर.. नहीं किया दांतों का सही से इलाज, मामला दर्ज

Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kenya foreign woman treat teeth properly case filed
चंडीगढ़। केन्या की रहने वाली एक महिला ने सेक्टर- 21 निवासी डॉ. मोहित धवन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराया है। आरोप है कि डॉक्टर ने दांतों का सही ढंग से इलाज न कर करीब 5400 डॉलर की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में केन्या नैरोबी निवासी इनिद नयाबुंद ने बताया कि वह वर्ष 2018 में भारत में आई थीं। अपने दांतो से संबंधित इलाज के लिए उन्होंने सेक्टर- 21 अवन्स डेंटल क्लिनिक के डॉ मोहित धवन से संपर्क साधा था। इस दौरान उन्होंने अपने दांतों के इलाज के लिए डॉक्टर धवन को मोटी रकम भी दी थी। वादे के अनुसार डॉ. धवन ने जिस तरह का काम कहा था वह नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में डॉक्टर से बात भी की, लेकिन डॉक्टर द्वारा उन्हें इनकार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय में दी। जांच के बाद सेक्टर-19 थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी डॉ. धवन के खिलाफ यूएसए की महिला ने दातों का सही ढंग से इलाज नहीं होने पर पुलिस को शिकायत दी थी। उस केस ने भी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed