फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal's road show between the rain and cold, lashed out at opponents

बारिश और ठंड के बीच केजरीवाल का रोड शो, विरोधियो पर जमकर बरसे

Sat, 28 Jan 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला। Updated Sat, 28 Jan 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's road show between the rain and cold, lashed out at opponents
अरविंद केजरीवाल

बारिश व ठंडके बीच शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से पार्टी उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के हक में रोड शो निकाला। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए आप की सरकार जरूरी है। इसलिए लोग समझदारी के साथ अपने मत का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव पंजाब में नया इतिहास रचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली और कांग्रेसी आपसी मिलीभगत से सियासी पारी खेल रहे हैं। कैप्टन व बादल परिवार केवल सत्ता हासिल करने और पंजाब के लोगों का पैसा लूटकर अपना घर भरने के लिए चुनाव लड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में आने के बाद यह पार्टियां आम जनता की भलाई को तिलांजलि देकर पांच साल पूरी ऐश की जिंदगी गुजारते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन और जनरल जेजे सिंह जैसे मौकापरस्तों को लोगों के सहयोग के साथ हराकर बड़ी जीत दर्ज की जाएगी।

पंजाब के विकास के लिए आप सरकार जरूरी : केजरीवाल

Kejriwal's road show between the rain and cold, lashed out at opponents
अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में आप की सरकार आने पर जहां पुरातन पंजाब को दोबारा सुरजीत किया जाएगा, वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को पहल के आधार पर जेलों में डाला जाएगा। 

इस दौरान सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पैसे को कमी नहीं है, सच्चाई यह है कि बादल सरकार की नीयत खराब होने के कारण पंजाब का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। 

कैप्टन अमरिंदर ने न विधायक, न सीएम और न ही सांसद रहते हुए अपने होमटाउन पटियाला के लोगों की कभी सुध ली। मान ने साफ किया कि आप की सरकार बनने पर नशे के स्मगलरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर भगवंत मान ने किकली भी सुनाई। 

केजरीवाल सुबह साढ़े 11 बजे का वक्त होने के बावजूद रोड शो के लिए पटियाला के बस स्टैंड दोपहर एक बजे पहुंचे। भारी भीड़ के बीच केजरीवाल ने आते ही बस स्टैंड के सामने भीमराव डॉ. बीआर अंबेडकर के बुत पर फूल माला डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और फिर रोड शो के लिए रवाना हो गए। 

रोड शो वीर हकीकत राय पार्क से शुरू होकर लाहौरी गेट, शेरे-पंजाब मार्केट, आर्य समाज, सैफाबादी गेट, लक्कड़ मंडी, किला चौक, अनारदाना चौक, धर्मपुरा बाजार, भाषा विभाग से होता हुआ आप के मुख्य चुनाव दफ्तर छोटी बारादरी में समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed