फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Kejriwal going to push Punjab in civil war'

'पंजाब को गृह युद्ध की तरफ धकेल रहे केजरीवाल, दांव पर अमन और शांति'

Wed, 01 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
'Kejriwal going to push Punjab in  civil war'
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सत्ता हासिल करने के लिए पंजाब की अमन शांति और धार्मिक सद्भावना को दांव पर लगा रहे हैं। वह ऐसे व्यक्तियों और संगठनों का समर्थन ले रहे हैं, जिनका देश के संविधान में विश्वास नहीं है। 

विज्ञापन


वह पंजाब को दोबारा गृहयुद्ध की तरफ धकेल रहे हैं। यह कहना है शिअद के महासचिव और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और दल के महासचिव व लोकसभा सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में केजरीवाल ने चरमपंथियों और अपराधियों के साथ नजदीकियां बनाकर यह संकेत दे दिया है कि आप की सरकार बनने के बाद पंजाब में दोबारा अराजकता का दौर शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जीतने के लिए असामाजिक तत्वों के साथ कर लिया गठजोड़'

'Kejriwal going to push Punjab in  civil war'
अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का मोगा में एक पूर्व आतंकवादी के घर रात गुजारना, साबित करता है कि आप नेता ने चुनाव जीतने के लिए असामाजिक तत्वों के साथ गठजोड़ कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप सत्ता में आ गई तो इसका खामियाजा पूरे पंजाब को भुगतना पड़ सकता है।

आप नेताओं की आतंकी का घर उसकी पत्नी के नाम होने की दलील को नकारते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि यह सारी घटना आप नेताओं की सोची समझी साजिश का नतीजा है। केजरीवाल सभी पूर्व आतंकवादियों के परिवारों के वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने की फिराक में हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे कई परिवार आज भी देश विरोधी राजनीति से जुड़े हैं। इन परिवारों की संविधान में रत्ती भर भी आस्था नहीं है। ऐसे समाज विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित कर केजरीवाल राज्य और देश दोनों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed