{"_id":"57c53ef24f1c1b0d582cb854","slug":"kejriwal-aap-split-ahead-sacked-punjab-chief-chhotepur-strikes-back","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुच्चा सिंह का कद 'छोटा' करने पर 'आप' में घमासान, 6 जोनल इंचार्ज अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुच्चा सिंह का कद 'छोटा' करने पर 'आप' में घमासान, 6 जोनल इंचार्ज अड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
छह जोनल इंचार्जों ने पार्टी दफ्तर में बैठक कर छोटेपुर के पक्ष में पास किया प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में सूबा कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाने के बाद से अंदर ही अंदर उठ रहे बगावती सुर आखिर खुलकर सामने आ गए।
पार्टी के छह जोनल कोऑर्डिनेटरों ने पार्टी के ही मोहाली दफ्तर में बैठक कर छोटेपुर के पक्ष में प्रस्ताव पास किया। उन्होंने पार्टी हाईकमान को एक सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया दिया है, उसके बाद अगली रणनीति तय करेंगेे।
आप में जोनल कोऑर्डिनेटर के पास एक लोकसभा हलके की जिम्मेदारी होती है। बैठक में छह जोनल कोऑर्डिनेटर शामिल हुए। इनमें बठिंडा के नरिंदर सिंह भगता भाइके, अमृतसर के गुरिंदर बाजवा, जालंधर के एचएस चीमा, गुरदासपुर के अमनदीप सिंह, खडूर साहिब के भागोवालिया और आनंदपुर साहिब के जसबीर सिंह धालीवाल शामिल हैं।
इन्होंने प्रस्ताव पास किया कि छोटेपुर को कनवीनर पद पर बहाल किया जाए। इसके साथ ही दिल्ली से आई सारी फौज को वापस बुलाया जाए। इनमें पंजाब प्रभारी संजय सिंह, संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक के अलावा 13 जोनल ऑब्जर्वर और 39 सेक्टर ऑब्जर्वर शामिल हैं। यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि अब तक दी गई टिकटों को छोटेपुर और उनके जोनल कोऑर्डिनेटर्स की टीम रिव्यू करे। इसके अलावा भविष्य में दी जाने वाली टिकटें वॉलंटियरों की मर्जी से ही दी जाएं।

खुली बगावत आप के लिए मुसीबत
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
छह जोनल कोऑर्डिनेटर की यह खुली बगावत आप के लिए मुसीबत बन सकती है। सूबे के तेरह में से छह जोनल कोऑर्डिनेटरों का छोटेपुर के पक्ष में जाना पार्टी को मुश्किल में डाल सकता है।
आने वाले समय में छोटेपुर के लिए पार्टी में और सहानुभूति पैदा हो सकती है। जिन हलकों में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी है, वे लोग भी छोटेपुर कैंप में जा सकते हैं। इस बैठक में पास किए गए प्रस्ताव से यह भी साफ हो गया है कि दिल्ली की लॉबी के खिलाफ आप के एक बड़े वर्ग में असंतोष है।
जरनैल सिंह बीमार, नहीं शुरू हो सकी जांच
सुच्चा सिंह छोटेपुर की तरफ से पैसे लेने के मामले में पार्टी की जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी। जबकि, जांच कमेटी को सोमवार तक अपनी रिपोर्ट देनी थी। कमेटी के प्रमुख विधायक जरनैल सिंह के अस्वस्थ होने के कारण अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी। दूसरे मेंबर जसबीर सिंह बीर ने कहा कि जरनैल सिंह केस्वस्थ होते ही कमेटी तथ्यों और शिकायतों की पड़ताल करेगी।
खैरा ने दी सफाई
सुखपाल खैरा ने अपने एक दिन पहले दिए बयान पर सफाई दी है। खैरा ने कहा कि उनके बयान को तोड़मोड़ कर पेश किया गया। वह इस बात पर कायम हैं कि छोटेपुर को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि वह छोटेपुर के पक्ष में खड़े हैं। बल्कि, वह इस मुद्दे पर पार्टी के फैसले के साथ हैं। वह इस बात पर भी कायम हैं कि अगर पार्टी के किसी व्यक्ति ने छोटेपुर के खिलाफ स्टिंग किया है तो यह निंदनीय है।